Salman Khan के हाथ कुत्ते की तरह पिटा था Vivek Oberoi, ऐश्वर्या ने भी कर लिया था किनारा – Times Bull

Safeimagekit resized img.jpg 5 2


Entertainment News Hindi: सलमान खान को बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है। आज इंडस्ट्री में उनके नाम से लोगों को काम मिलता है, वही सलमान खान लोगों का कैरियर बर्बाद करने का भी दम रखते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान ने विवेक ओबरॉय को बुरी तरह धमकाया था और इसके बाद विवेक ओबरॉय का फिल्मी करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच प्यार के किस्से तो दुनिया जानती है, एक समय पर दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और इस जोड़ी को दर्शकों का भी खूब प्यार मिलता था पर इस रिश्ते में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों एक दसरे से अलग हो गए और कबाब में हड्डी का काम कर रहे विवेक ओबरॉय की तो शामत ही आ गई थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच लव स्टोरी फिल्म दिल दे चुके सनम से हुई थी। कहते हैं इसी मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में खो गए थे और दोनों का रिश्ता चलने लगा था। सलमान खान इस रिलेशनशिप को लेकर बेहद पजेसिव थे, ऐसे में जैसे-जैसे यह रिश्ता आगे बढ़ता गया सलमान खान ऐश्वर्या राय की निजी जीवन में भी दखल अंदाजी करने लगे जो कि ऐश्वर्या को पसंद नहीं आ रहा था। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़े और लड़ाई होने लगी, फिल्म चलते चलते के सेट पर तो सलमान खान ने इतना झगड़ा किया कि वह फिल्म ऐश्वर्या राय के हाथों से निकल गई। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के से ब्रेकअप करने की कोशिश की।

और मीडिया में ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय के रिलेशनशिप की खबरें चलने लगी जैसे ही सलमान खान को यह पता चला तो उन्होंने विवेक ओबरॉय को फोन करके जमके धमकाया और गाली भी दी। जिसके बाद विवेक ओबेरॉय डर के मारे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने लगे और पत्रकारों के सामने सलमान की इन हरकतों का खुलासा कर दिया। यहीं पर विवेक ओबरॉय ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी जो आज भी उन पर भारी पड़ रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ना तो उन्हें ऐश्वर्या मिली है और ना ही कोई फिल्म। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऐश्वर्या राय ने भी विवेक ओबरॉय से ब्रेकअप कर लिया तो वहीं सलमान खान के कहने पर उन्हें बॉलीवुड में नकारा साबित कर दिया गया और आज तक वह फिल्म के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन विवेक ओबरॉय को कोई फिल्म देने के लिए तैयार नहीं है।



Source link