UK Board Result 2023 Kab Aayega: UBSE उत्तराखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट

UK Board Result 2023


Uttrakhand Board Result 2023 Kab Aayega? बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड, जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. परीक्षार्थी अपना परिणाम ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए यहाँ देखें डिटेल्स

Sonal Mishra
UK Board Result 2023 Kab Aayega: UBSE उत्तराखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट

UK Board Result 2023 Kab Aayega: UBSE उत्तराखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट

UK Board Result 2023 Kab Aayega? बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का  रिजल्ट जारी करने वाला है.मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड इस सप्ताह रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में छात्र सम्मिलित होते हैं. इस वर्ष यूके बोर्ड 10वीं की और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गईं थी.

बोर्ड अपना रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा. ये रिजल्ट एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किये जायेंगे. परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट  ubse.uk.gov.in पर जा कर चेक कर सकते हैं.   

UK Board Result 2023 Important Update-

                    बोर्ड का नाम 

बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन उत्तराखंड (UBSE)

                  परीक्षा का नाम 

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा   

                  परीक्षा की तिथि 

16 मार्च से 6 अप्रैल 2023

                रिजल्ट जारी होने की तिथि 

मई 2023  

                ऑफिसियल वेबसाइट 

ubse.uk.gov.in

 

Career Counseling

UK Board Class 10th, 12th Result 2023 कैसे चेक करें ?

उत्तराखंड बोर्ड अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी करेगा जिसके बाद परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

स्टेप 1 – यूके बोर्ड 2023 रिजल्ट की वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं। वैकल्पिक रूप से, छात्र ubse.uk.gov.in पर भी जा सकते हैं।

स्टेप 2 – अब, कक्षा 10 और 12 के लिए यूबीएसई परिणाम 2023 लिंक देखें और लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 – यूके बोर्ड परिणाम 2023 कक्षा 12 और 10 देखने के लिए स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

स्टेप 4 – सबमिट बटन पर क्लिक करें। यूके बोर्ड 2023 का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5 – सभी विवरणों को ध्यान से देखें और उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2023 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।

UK Board Class 10th, 12th Result 2023 इन्टरनेट न होने की स्थिति में कैसे देखें अपना रिजल्ट ?

परीक्षार्थी इन्टरनेट न होने की स्थिति में भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फ़ोन से नीचे दिए गए नंबर पर sms करना होगा. छात्र sms करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –

  • अपने फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन ओपन करें 
  • कक्षा 10 के परिणाम को देखने के लिए यूके10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करें
  • 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए UT12(स्पेस) रोल नंबर टाइप करें
  • अब इस एसएमएस को 5676750 पर भेज दें.
  • थोड़ी देर में इसी मोबाइल नंबर पर रिजल्ट भेज दिया जायेगा 



Source link