HBSE 10th, 12th Result 2023 Kab Aayega? जल्द जारी होगा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट

haryana board result 2023


HBSE 10th, 12th Result 2023 Date and Time: हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HBSE) जल्द ही बोर्ड के रिजल्ट जारी करने वाला है. ये रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जायेगा. बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट यहाँ देखें. 

Sonal Mishra
HBSE 10th, 12th Result 2023 Kab Aayega? जल्द जारी होगा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

HBSE 10th, 12th Result 2023 Kab Aayega? जल्द जारी होगा हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

Haryana Board Result Class 10th-12th Kab Aayega? हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HBSE) जल्द ही बोर्ड के रिजल्ट जारी करने वाला है. ये रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जायेगा. इस बार भी हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किये जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बोर्ड 14 या 15 मई 2023 को 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है. HBSE रिजल्ट 2023 जारी करने के पहले बोर्ड ट्वीटर या अन्य माध्यम से रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर सकता है. 

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 5,59,738 छात्र सम्मिलित हुए थे जिसमें से हाईस्कूल के 2,96,329 छात्र और इंटरमीडिएट के 2,63,409 छात्र हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। BSEH कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक 2 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक हुई थी। 

Career Counseling

HBSE 10th, 12th Result

                      बोर्ड का नाम 

      हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HBSE)

                  परीक्षा का नाम 

      10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा   

                  परीक्षा की तिथि 

      27 फरवरी से 28 मार्च 2023  

                  रिजल्ट जारी होने की तिथि 

    14  मई 2023  (संभावित) 

                  ऑफिसियल वेबसाइट 

        bseh.org.in

HBSE Result 2023 कैसे चेक करें अपना रिजल्ट ?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट bseh.org.in ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: परिणाम विंडो दिखाई देगी।

स्टेप 4: रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 5: फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें।

स्टेप 6: एक स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें

Also Check – 

HBSE 10th Result 2023

HBSE 12th Result 2023

 



Source link