Weather Forecast: अगले तीन दिन नहीं होंगे आसान, इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश – Times Bull

imd update 1


नई दिल्लीः इन दिनों मौसम का रूप तेजी से रंग बदलने लगा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अब उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों को छोड़ दिया जाए तो मैदानों में तपिश बढ़ने लगी है, जिससे धूप ने सताना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में लगातार अभी सर्दी तो दिख रही है, लेकिन विदाई की ओर और है।

सुबह-सुबह दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्से में घना कोहरा देखा गया, लेकिन थोड़ी देर में साफ हो गया। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ेंः Sone Ka Taza Bhav: घर में शादी तो तुरंत खरीदें सोना, कीमत हुई चित, 10 ग्राम 32,862 रुपये में बिक रहा

यहां जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी राज्यों में अभी भी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों की ठिठुरन कम होने का काम नहीं ले रही है।

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तर भारतीय राज्यों में तपिश बढ़ती दिख रही है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। इतना ही नहीं आगामी कुछ दिनों में यहां मौसम सुहाना रहने की संभावना जताई गई है।

इस बीच गर्मी और भी देखने को मिल सकती है। यूपी और बिहार और हरियाणा में भी तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाने की संभावना है। पंजाब और राजधानी दिल्ली में तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

यहां होगी तेज बारिश

आईएमडी के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। असम के पूर्वी हिस्से में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के उत्तरी इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में भी अगले तीन-चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, हल्की बारिश के बाद पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों में मौसम साफ हो सकता है।

यहां गिरेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों मेघालय, असम, नागालैंड और सिक्किम में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों में भी वेदर रिपोर्ट में बारिश होने की संभावन है। मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से काफी कम रहने की उम्मीद जताई है। उत्तर भारत में 22 से 24 फरवरी के बीच तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि देशभर के उत्तरी राज्यों में इस बार काफी सर्दी का प्रकोप मिला है, जिसके चलते अभी भी पहाड़ों पर बर्फबारी देखी जा रही है। इससे तापमान भी माइनस में दर्ज किया जा रहा है।



Source link