KKK 13: खतरों से खेलेगी पाखी, रिऐलिटी शो के लिए ऐश्वर्या शर्मा का नाम फाइनल?

ghum hai kisikey pyaar mei fame aishwarya sharma aka pakhi may sign khataron ke khiladi 13 1683117835


ऐप पर पढ़ें

गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि सीरियल के बाद उन्हें अब एक रिऐलिटी शो में देखा जा सकेगा। GHKPM शो की पाखी अब खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखाई देंगी। ऐश्वर्या ने शो छोड़ा तो उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगने शुरू हो गए थे। हालांकि बाद में ये खबरें गलत साबित हुईं। उनके पति नील भट्ट के पोस्ट से हिंट मिल रहा था कि शायद उनके हाथ कोई नया प्रोजेक्ट आया है।

KKK 13 में दिखेंगी ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या शर्मा की सीरियल गुम है किसी के प्यार में से विदाई हो चुकी है। ईटाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो अब वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में हिस्सा लेंगी। शो में उन्होंने करीब ढाई साल पाखी की भूमिका निभाई। इस रोल से उन्हें घर-घर पहचान मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या के एक करीबी सोर्स ने बताया है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया था। उनका शो में जाना लगभग तय है बस पेपर्स की फॉर्मैलिटी पूरी होनी बाकी है। 

ऐश्वर्या शर्मा के शो छोड़ने पर खूब रोए नील भट्ट, पाखी ने खोली विराट की पोल

नील ने रोकर किया विदा

ऐश्वर्या के शो छोड़ने के बाद उनके रील और रियल लाइफ पति ने उनके लिए पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने ऐश्वर्या को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थीं। साथ ही लिखा था कि वह उन्हें मिस करेंगे। इस पर ऐश्वर्या ने जवाब दिया था कि नील बहुत रोए हैं तो वह इमोशनल हो रही हैं। ऐश्वर्या ने नील के पोस्ट पर कमेंट किया कि इस शो से उन्हें बहुत कुछ मिला। बता दें कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात इसी शो के दौरान हुई थी। दोनों अब पति-पत्नी हैं।



Source link