RRR के नाटू-नाटू सॉन्ग पर नीतू कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ किया डांस वीडियो वायरल

03 05 2023 neetu padmini natu natu og


Neetu And Padmini Dance Video: साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आरआरआर ने कई मूवी रिकॉर्ड भई तोड़े थे। इसी साल मार्च में इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स में ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था। इस गाने का सेलेब्स से लेकर फैंस तक क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट की सास यानी बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी दोस्त के साथ इस गाने पर डांस किया।

अपनी दोस्त के जमकर नाचीं नीतू

64 साल की नीतू ने अपनी दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ डांस किया। दोनो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पद्मिनी कैप्शन में लिखा ‘मेरे पसंदीदा हैशटैग नीतू कपूर के साथ हैशटैग नाटू नाटू गाने पर डांस।’ पद्मिनी ऋषि और नीतू कपूर की फैन रही हैं। ऋषि के जाने के बाद एक्ट्रेस अक्सर नीतू से मिलने आती हैं। कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के गाने पर अंबानी इवेंट में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ डांस किया था। इससे पहले आलिया ने खुद जी सिनेमा अवाॅर्ड 2023 में इस गाने पर परफॉर्मेंस दी थी।

वीडियो हुआ वायरल

आलिया अपनी परफॉर्मेंस के दौरान गंगूबाई काठियावाड़ी लुक में नजर आई थीं। उन्होंने व्हाइट साड़ी और बालों का बन बनाया हुआ था। आलिया भट्ट ने साड़ी पहनकर नंगे पांव नाटू-नाटू गाने पर आयुष्मान खुराना के साथ डांस किया था। वहीं नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्म जुग-जुग जियो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन, और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में थे। 2020 में नीतू कपूर के पति और बेहतरीन एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

Posted By: Ekta Sharma

मनोरंजन
मनोरंजन





Source link