नागपुर टेस्ट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा दिन)
IND vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी और महज 177 पर सिमट गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत अच्छी शुरुआत की थी। अब देखना होगा दूसरे दिन टीम इंडिया कितनी बढ़त बना पाती है।
मैच का स्कोरकार्ड और सभी अपडेट्स देखने के लिए इंडिया टीवी के इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें और नीचे स्क्रॉल करके मैच की कमेंट्री का लुत्फ उठाएं।
Latest Cricket News
Live updates :IND vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: यहां देखें दूसरे दिन के ताजा अपडेट्स
Refresh
-
Feb 10, 2023
9:31 AM (IST)
दूसरे दिन का खेल शुरू
नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पहले दिन नाइट वॉचमैन के तौर पर उतरे रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर टॉड मर्फी ने फेंका।
-
Feb 10, 2023
9:25 AM (IST)
नागपुर टेस्ट का दूसरा दिन, टीम इंडिया ने की तैयारी
दूसरे दिन के खेल से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दिन के खेल से पहले टीम हर्डल में रोहित शर्मा ने खास रणनीति बनाई।
-
Feb 10, 2023
8:53 AM (IST)
भारत की बड़ी लीड पर होगी नजर
ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 177 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन के अंत तक 1 विकेट पर 77 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक लगाया था। दूसरे दिन भारतीय टीम की नजरें एक बड़ी लीड पर होंगी।