Gold-Silver Price Today 15 February 2024: सोने के भाव में आई मामूली गिरावट, चांदी की कीमतों में तेजी, गोल्ड खरीदने का सही मौका – Gold Silver Price Today 15 February 2024 Slight fall in gold prices rise in silver prices right opportunity to buy gold

15 02 2024 gold price 1


Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में 15 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 61454 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 36 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 03:30 PM (IST)

Updated Date: Thu, 15 Feb 2024 03:30 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 15 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 61454 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 14 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 36 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी का भाव 69891 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 14 फरवरी से 741 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 14 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61590 रुपये थी। 15 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 61454 रुपये हो गई है। 14 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69150 रुपये थी। 15 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69891 रुपये हो गई।

जानिए क्या हैं भाव

15 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61208 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56292 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46091 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35951 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    defalt imgunnamed

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन



Source link