ऐप पर पढ़ें
बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव पर है। 12 फरवरी को शो का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। फिनाले वीक में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हैं। सोशल मीडिया पर सीजन 16 के विनर को लेकर अलग-अलग वोटिंग ट्रेंड्स और कयास चल रहे हैं। अगर आप भी अपने फेवरिट कंटेस्टेट को वोटिंग के जरिये जिताना चाहते हैं तो यहां जान सकते हैं कहां, कैसे और कब तक वोट कर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि विनर घोषित होने के 12 घंटे पहले वोटिंग लाइन्स बंद कर दी जाएगीं।
ट्रोफी की रेस में 5 लोग
बिग बॉस 16 को इस सीजन का विनर मिलने वाला है। शो का प्रीमियर 1 अक्टूबर को था अब 12 फरवरी को फिनाले है। इस बीच बिग बॉस विनर ट्रोफी की रेस में 5 लोग बचे हैं। दर्शक अपने चहेते कंटेस्टेंट को जिताने के लिए वोट कर रहे हैं। अगर आप भी वोटिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं तो यहां तरीका जान सकते हैं। आप Voot या Jio ऐप से वोटिंग कर सकते हैं।
Voot पर
सबसे पहले Voot ऐप या Voot.com पर लॉगइन करें।
इसके बाद सर्च बॉक्स में Bigg Boss 16 डालें।
अब Vote Now के बटन पर जाएं।
यहां आपको कंटेस्टेंट्स वाला पेज दिखेगा।
अपना फेवरिट कंटेस्टेंट चुनें और ओके पर क्लिक कर दें।
Jio App पर
My Jio App पर sign in/sign up करें। अगर ऐप नहीं है तो डाउनलोड करके अपना जियो नंबर डालकर पासवर्ड क्रिएट करें। अब लॉग इन करें।
अब Bigg Boss 16 Vote पर क्लिक करें।
अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट की इमेज पर क्लिक करके उनके लिए वोट करें।