Arjun Bijlani H ospitalized: पेट में भयानक दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अर्जुन बिजलानी, आज होगी सर्जरी

Arjun Bijlani 1709964929381 1709964941424


Arjun Bijlani Hospitalized: टीवी की जाने माने अभिनेता और होस्ट अर्जुन बिजलानी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अर्जुन ने अब तक के करियर में कई हिट शोज के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। इसी बीच अब अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्जुन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें भर्ती होने पड़ा है। अस्पताल से अर्जुन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी चिंता में आ गए हैं।

अस्पताल में भर्ती हुए अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी के पेट में दर्द की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल,अर्जुन को पेट में अचानक ही अपेंडिसाइटिस का दर्द उठा था। अपेंडिसाइटिस की वजह से उनके पेट के निचले दाहिने हिस्से में तेज दर्द हुआ था। दर्द इतना तेज था कि उनके लिए इसे सहन कर पाना बेहद मुश्किल था। इसी के बाद ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती कराया गया है। दर्द की वजह से अर्जुन कल यानी 8 मार्च को शूटिंग पर नहीं जा सकें थे। करीबी सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन का 9 मार्च को अपेंडिक्स का ऑपरेशन होना है।

Arjun Bijlani

इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

अर्जुन बिजलानी ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्टर का फेस नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनका हाथ दिख रहा है, जिसमें ड्रिप लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ लिखा है- जो होता है अच्छे के लिए होता है।



Source link