Ameen Sayani Death News: आवाज के जादूगर रेडियो सेलिब्रिटी अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन – Ameen Sayani Death News Magician of voice radio celebrity Ameen Sayani dies at the age of 91 read more

21 02 2024 000d9ba8 629a 4a36 a505 b22959f32ea6


अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुई था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलिब्रिटी की रही।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 10:25 AM (IST)

Updated Date: Wed, 21 Feb 2024 11:17 AM (IST)

बेटे राजिल सयानी ने पिता के निधन की पुष्टि की।

एजेंसी, मुंबई। जाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी (Ameen Sayani) का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे राजिल सयानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमीन सयानी ने बीती रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई।

राजिल ने आगे बताया, ‘अंतिम संस्कार को लेकर जल्द अपडेट दिया जाए।’ अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुई था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलिब्रिटी की रही।

आज भी यादों में ताजा है ‘गीतमाला’

सयानी ने अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘गीतमाला’ के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। वे अपनी मनमोहक आवाज और आकर्षक शैली के लिए जाने जाते थे। श्रोताओं को ‘बहनों और भाइयों’ के रूप में संबोधित करने का उनका तरीका आज भी कानों में गूंजता है।

अमीन सयानी ने भारत में रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे अपनी बुद्धि, ज्ञान और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते थे।

  • ABOUT THE AUTHOR
    14 9 2023 14589798 arvind pic

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की



Source link