8-10 लड़कों ने की पिटाई, होठ पर आ गई सूजन; एल्विश यादव पर यूट्यूबर Maxtern ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO

MixCollage 08 Mar 2024 05 02 PM 318 1709897603595 1709897607439


एल्विश यादव का कॉन्ट्रोवर्सी से गहरा नाता है। आए दिन वह किसी न किसी से विवाद में फंसते रहते हैं। अब एक कंटेंट क्रिएटर ने एल्विश के खिलाफ वीडियो शेयर किया है। इतना ही नहीं उनका दावा है कि एल्विश के साथ उनकी लड़ाई हुई है जहां उन्हें चोट लगी है। इसके अलावा उनका कहना है कि एल्विश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। अब यह विवाद हुआ कैसे यह बताते हैं।

एल्विश ने दी धमकी

दरअसल, मैक्सटर्न नाम के कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया है और उसमें वह कह रहे हैं, ‘भाईसाहब जान से मारने की धमकी दे गए हैं। मैं तो अकेला था। एल्विश भाई साथ में बहुत सारे बंदे लाए थे। तो इसके मैं फुल वीडियो सुबह डालता हूं अच्छे से। सब देखना क्या हुआ। हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है। मैं तो ठीक हूं बस यहां पर चोट आई है। यह भी 8 लोगों से लड़ने के बाद आए हैं।’

8-10 थे आदमी

इस वीडियो को शेयर कर मैक्सटर्न ने लिखा, 8-10 एल्विश मैन वर्सेस मैक्सटर्न। वीडियो सुबह डालता हूं क्या लड़ाई हुई है। खैर पूरा मामला क्या है फैंस यह जानना चाहते हैं।

मुनव्वर के साथ एल्विश के बॉन्ड पर किया था ट्रोल

बता दें कि इससे पहले मैक्सटर्न ने पहले एल्विश और मुनव्वर फारूकी की फोटो साथ में शेयर की और उसके साथ एल्विश का ही वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं कि हर आदमी दोगुला है। तो भाई यही है अपने काम से काम रखो। इस पर फिर एल्विश ने ट्वीट किया है कि भाई तू दिल्ली ही रहता है। सोचा याद दिला दूं। इस पर मैक्सटर्न ने लिखा थैंक्स भाई। इसके बाद मैक्सटर्न ने एक चैट शेयर की है जिसमें एल्विश का नाम दिखाई दे रहा है और वह बता रहे हैं कि कहां मिलेंगे। बस इसके बाद ही मैक्सटर्न ने फिर अपना वीडियो शेयर किया जिसमें लड़ाई की बात कर रहे हैं।



Source link