Women's Day 2024: वुमेन सेंट्रिक हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, लीड रोल में इन एक्ट्रेसेस ने दी शानदार परफॉर्मेंस – Womens Day 2024 These Bollywood films are women centric these actresses performed lead roles

05 03 2024 film based on women


आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ वुमेन सेंट्रिक फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनके साथ आप वुमेन्स डे को और भी खास बना सकते हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Tue, 05 Mar 2024 05:34 PM (IST)

Updated Date: Tue, 05 Mar 2024 05:34 PM (IST)

women centric films

HighLights

  1. हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है।
  2. महिलाओं के हक और अधिकार को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं।
  3. इन सभी फिल्मों में नारी शक्ति को दिखाया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Women’s Day 2024: बॉलीवुड का नाता हर त्योहार हर खास दिन से शुरू से ही देखा जा रहा है। त्योहार और मौका कोई भी हिंदी सिनेमा ने अपने अंदाज में उसे दर्शकों के सामने पेश करने की कोशिश की है। हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के हक और अधिकार को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। ऐसी फिल्मों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ वुमेन सेंट्रिक फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनके साथ आप वुमेन्स डे को और भी खास बना सकते हैं। इन सभी फिल्मों में नारी शक्ति को दिखाया गया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी साल 2022 में रिलीज हुई थी। यह एक बायोपिक ड्रामा है, जिसके लीड रोल में आलिया नजर आईं। इस फिल्म से आलिया की एक्टिंग को जमकर सराहना मिली है। फिल्म में गंगू रेड लाइट एरिया में काम करने वाली महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती दिखाई देती हैं।

naidunia_image

थप्पड़

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म थप्पड़ एक हिट फिल्म रही है। इस फिल्म में घरेलू हिंसा का सामना करने वाली एक महिला की कहानी को दिखाया गया है। थप्पड़ फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। तापसी पन्नू फिल्म में अपने मान-सम्मान के लिए लड़ती दिखाई देती हैं।

naidunia_image

नीरजा

सोनम कपूर स्टारर फिल्म नीरजा सुपरहिट फिल्म साबित हुई है। यह फिल्म नीरजा भनोट की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

naidunia_image

छपाक

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दीपिका के साथ-साथ विक्रांत मैसी भी अहम रोल में नजर आए हैं।

naidunia_image

क्वीन

क्वीन फिल्म ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। यह एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है, जो अपने हनीमून पर अकेले ही चल पड़ती है। वह अपनी एक नई जिंदगी खोजती है। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रनोट लीड रोल में दिखाई दी थीं।

naidunia_image

शकुंतला देवी

साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म शकुंतला देवी एक बायोग्राफिकल फिल्म है। यह फिल्म मानव कम्प्यूटर शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विद्या बालन ने शकुंतला देवी का किरदार निभाया है।

naidunia_image

पिंक

पिंक फिल्म एक भारतीय कोर्ट ड्रामा सोशल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी अहम रोल में नजर आए हैं। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR
    22 9 2023 124456184 ekta sharma

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link