पठान सक्सेस इवेंट में ऐसा क्या बोले शाहरुख कि रो पड़ीं दीपिका? हेटर्स ने भी की तारीफ

shahrukh khan amar akbar anthony speech 1675151343


ऐप पर पढ़ें

शाहरुख खान की फिल्म पठान की सक्सेस के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के कई वीडियोज वायरल हैं। इनमें से एक वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इसमें शाहरुख ने बेहद खूबसूरत तरीके से पठान के तीनों किरदारों की तुलना अमर, अकबर और एंथनी से की। साथ ही बताया कि उन लोगों का मकसद लोगों को एंटरटेन करना है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। इसके बदले उन्हें जो प्यार मिलता है, वो किसी भी रकम से बढ़कर है। शाहरुख के स्पीच के दौरान दीपिका को इमोशनल होते भी देखा गया। शाहरुख ने जो कहा, उसकी सोशल मीडिया पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं।

हम सब अमर, अकबर, एंथनी

शाहरुख खान, दीपिका और जॉन 5 दिन में पठान के 500 करोड़ पूरे होने पर मीडिया से मिले। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन लोगों का मकसद सिर्फ लोगों को एंटरटेन करना है और मन में कभी धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करते। शाहरुख बोले. हम एक-दूसरे को प्यार करते हैं। हम एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं। फन और एंटरटेनमेंट उसी तबके तक छोड़ देना चाहिए। हम सब एक हैं। दीपिका के साथ सिस्टरहुड नहीं है लेकिन हमारे बीच ब्रदरहुड है। सिर्फ सिंपल तरीके से कहना चाहते हैं, ये हम लोग स्टेज के पीछे भी कह रहे थे। ये दीपिका पादुकोण हैं। ये अमर हैं। मैं शाहरुख खान हूं, मैं अकबर हूं। ये जॉन हैं, ये एंथनी हैं। और इसी से सिनेमा बनता है। अमर, अकबर, एंथनी। कोई भेदभाव नहीं है। हमारे मन में किसी के लिए, किसी कल्चर के लिए कुछ भी ऐसा नहीं है। 

बोले- पैसे से ज्यादा मायने रखता है प्यार

शाहरुख आगे बोलते हैं, हम आपको प्यार करते हैं, इसलिए फिल्म बनाते हैं। हम आपको प्यार करते हैं क्योंकि आप हमें प्यार करते हैं। हम भूखे हैं प्रेम के। शाहरुख ने यह भी कहा कि 100 करोड़, 200 करोड़, 500 करोड़, 1000 करोड़ कितने भी करोड़ हो जाएं, वो जरूरी नहीं है। फिल्म देखने के बाद लोग जो प्रेम देते हैं वो जरूरी है। शाहरुख ने कहा, आप जब फिल्म देखकर खुश होते हैं तो उससे बड़ा कोई भी ईनाम और कोई भी परिणाम नहीं है। शाहरुख ने कहा कि वे लोग अपने कल्चर की स्टोरीज, इस खूबसूरत भारत देश की कहानियां नई जनरेशन को उन्हीं की भाषा में सुनाना चाहते हैं। 

पठान की शूटिंग के दौरान शाहरुख को क्यों किस करने लगते थे जॉन, खुद बताया

रो पड़ीं दीपिका

शाहरुख के इस स्पीच के बीच दीपिका इमोशनल हो गईं। जब शाहरुख ने उनकी तुलना अमर से करने के बाद बताया कि हम सबमें कोई भेदभाव नहीं है तो दीपिका को आंसू पोंछते देखा गया। इस इवेंट के दौरान शाहरुख ने दीपिका और जॉन को किस किया साथ ही अपना आइकॉनिक स्टेप भी करके दिखाया। तीनों ऐक्टर्स ने स्टेज पर झूमे जो पठान गाने पर डांस भी किया। आगे देखें वीडियो



Source link