सेट पर सामंथा के साथ रोमांटिक हुए विजय देवरकोंडा, BTS वीडियो पर यूजर्स बोले- नागा चैतन्य देख रहे होंगे

samantha 1683882435


ऐप पर पढ़ें

सामंथा और विजय देवरकोंडा स्टारर तेलुगू फिल्म ‘खुशी’ इस साल रिलीज होने वाली है। दोनों की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में पहला गाना ‘ना रोजा नुव्वे’ (Na Roja Nuvve) को लॉन्च किया गया है। अब विजय देवरकोंडा ने पहले गाने से बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ सामंथा भी हैं। सेट पर दोनों को हैंगआउट करते हुए देखा जा सकता है। कई फैन्स को उनकी यह जोड़ी इतनी फैन्स आई कि उन्हें शादी तक करने की सलाह दे डाली।

वायरल हुआ वीडियो

विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,’ खुशी कभी भी यह जाहिर करने का मौका नहीं गंवाती कि वह आपके लिए कितना मायने रखती है। भले ही उसे हमेशा इसका एहसास ना हो।’ वीडियो पर लिखा हुआ आता है, ‘यह वीडियो बिना खुशी की जानकारी के बनाया गया है।’ एक शॉट में विजय ध्यान से सामंथा को तब देख रहे होते हैं जब वह शॉट के लिए तैयार होती है। एक अन्य में सामंथा टीम के सदस्य के साथ बात कर रही होती हैं जबकि विजय दूर से उनके गालों को खींचने का नाटक करते हैं।

यूजर्स के कमेंट्स

आखिर के दो शॉट्स में विजय और सामंथा गाने के लिए शूट करते हैं। विजय गाने के बोल पर लिप सिंक करते हैं। फैन्स को यह वीडियो पसंद आ रहा है। एक ने लिखा, ‘आपने इसे कितनी बार देखा? यस।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘वो एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।’ एक फैन कहते हैं, ‘Awww… खुशी को देखकर खुशी हुई।’ एक ने कमेंट में लिखा, ‘शादी कर लो दोनों।’ कई यूजर्स ने सामंथा के पूर्व पति नागा चैतन्य को लेकर लिखा कि वह ये देख रहे होंगे।

कब आएगी फिल्म

बता दें कि सामंथा और विजय ने इससे पहले 2018 में फिल्म ‘महनति’ में साथ काम किया था। अब फिर से वो साथ नजर आने वाले हैं। ‘खुशी’ का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। फिल्म 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 



Source link