अंबानी परिवार के फंक्शन पर उदित नारायण ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, बताया कैसा था अनंत का बिहेवियर

MixCollage 05 Mar 2024 12 06 PM 3597 1709620618746 1709620623066


अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन काफी सुर्खियों में हैं। फंक्शन्स में ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश के भी कई बड़े लोग शामिल थे। इस दौरान कई सिंगर्स और एक्टर्स ने परफॉर्म किया। बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण भी इसमें शामिल हुए थे। अब उदित नारायण जिन्होंने वहां परफॉर्म किया, उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वहां अनंत ने उनके साथ कैसे बिहेव किया था।

पहली बार मिला मौका

वह बोले, ‘देश के सबसे बड़े, अमीर इंसान मुकेश अंबानी जी के बेटे की प्री वेडिंग है। मैंने रविवार को परफॉर्म किया। 20 मिनट की परफॉर्मेंस थी। प्रीतम चक्रवर्ती जी ने कॉर्डिनेट किया हम म्यूजिशन के साथ। मुझे भी पहली बार मौका मिला।’

अनंत अंबानी करते हैं प्यार

उदित ने आगे कहा, ‘मैंने 5 गाने गाए पहला नशा, मैं यहां हूं, उड़ जा काले कावां, चांद छुपा बादल में और जादू तेरी नजर। 2-3 लाइन थी बस।’ उदित ने अपना एक्सपीरियंस शेयर कर बताया, ‘शनिवार को मेरी चार्टर फ्लाइट थी तो मैं रात को सोया नहीं। जामनागर पहुंचने के बाद मैंने छोटी रिहर्सल की। 2-3 दिन के फंक्शन में सभी ने काफी मजे किए। इतने बड़े लोग थे तो माहौल तो अच्छा होगा ही। मुझे भी मौका मिला है। अनंत अंबानी जी बहुत प्यार करते हैं हमसे। मैंने सुना है।’

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक नीता और मुकेश अंबानी द्वारा आयोजित प्री-वेडिंग उत्सव में अकेले खानपान में लगभग 1260 करोड़ लगे हैं जो भारत के टॉप 5 स्टार होटल ग्रुप्स में से एक को दिया गया था।



Source link