उद्धव बोले-कट्टर हिंदू हूं, लेकिन मुस्लिम हमारे साथ: वे कहते हैं शिवसेना-BJP का हिंदुत्व अलग, आपसे घर का चूल्हा जलता है, वे घर जलाते हैं

untitled design 2024 02 12t063642601 1707700006


मुंबई24 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
उद्धव ने मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

उद्धव ने मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। (फाइल फोटो)

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार (11 फरवरी) को कहा कि मुस्लिम समुदाय ने उनके हिंदुत्व विचारधारा का समर्थन किया। वे कट्टर हिंदू हैं, इसके बावजूद मुस्लिम समुदाय उनके साथ हैं। उद्धव ने मुंबई में कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

इसमें उन्होंने कहा- मुस्लिम हमारे साथ आ रहे हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या आप नहीं जानते कि मैं शिवसेना का प्रमुख और हिंदू हृदय सम्राट (बाल ठाकरे) का बेटा हूं। मैं खुद एक कट्टर हिंदू हूं तो आप मेरे साथ क्यों आ रहे हैं?

उद्धव के मुताबिक, मुस्लिम उन्हें कहते हैं कि हमें पता चल गया है कि आपके हिंदुत्व और बीजेपी के हिंदुत्व में अंतर है। आपके हिंदुत्व से हमारे घर का चूल्हा जलता है और बीजेपी का हिंदुत्व घर जलता है। उद्धव ने आगे कहा- राम हमारे हृदय में हैं और यही हमारा हिंदुत्व है और हम देशभक्त हिंदू हैं।

उद्धव बोले- BJP ने वोटों के लिए कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया

1707702818

उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के मतदाताओं को लुभाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया। भाजपा को बिहार में वोट चाहिए, इसलिए कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है।

उद्धव ने कहा- पहले नियम थे कि भारत रत्न कब, किसे और कितने दिए जा सकते हैं। अब पीएम नरेंद्र मोदी के मन में जो आ रहा है, उसे भारत रत्न दे रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जिसे भी भारत रत्न दिया गया है, वह गलत है। मुझे खुशी है कि इतने सालों बाद कर्पूरी ठाकुर को पहचान मिल रही है।

एक हफ्ते पहले उद्धव बोले- मोदी ने हमें खुद से दूर किया
इससे एक हफ्ते पहले 4 फरवरी को उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया था। उद्धव ने कहा- हम कभी मोदी जी के दुश्मन नहीं थे, हम हमेशा उनके साथ थे, आज भी शिवसेना उनके साथ है। हम उनके दूर नहीं हुए। उन्होंने हमें खुद से दूर कर दिया।

उद्धव ने कहा- पीएम लगातार महाराष्ट्र के दौरे कर रहे हैं। वे जब भी यहां आते हैं, कुछ न कुछ गुजरात ले जाते हैं। हम उनसे यह कहना चाहते हैं हमारी बात मन की बात नहीं, दिल की बात है। हमारे मन में अंधेरा हो सकता है पर दिल में नहीं। मैं केवल तानाशाहों और झूठों के खिलाफ हूं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link