नई 7 सीटर का था इंतजार, पेश हुई Maruti Ertiga 2023, जानें इसके खास फीचर्स – Times Bull

WhatsApp Image 2023 02 04 at 1.42.47 PM


Maruti Ertiga 2023: मारुति सुजुकी अर्टिगा का नया लुक रिवील हो चुका है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति अपनी इस नई 7 सीटर अर्टिगा लॉन्च करने वाली है इंटरनेशनल ऑटो शो में इसे पेश भी किया गया है। आपको बता दें कि आधिकारिक रूप से यह 2023 मॉडल होने वाला है। इसमें नए फीचर्स मिलने की संभावना है।

नए फीचर्स के तौर पर इसमें 360 डिग्री सराउंडेड व्यू कैमरा और 9 इंच का टच स्क्रीन मल्टीमीडिया डिस्प्ले दिया जा सकता है। इंटीरियर में भी बदलाव होने का संभावना बहुत ही ज्यादा है। मारुति अपनी नई अर्टिगा में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाला पेट्रोल इंजन देगी, जिससे इसका माइलेज काफी बढ़ने वाला है। मारुति अर्टिगा 2023 के फ्रंट ग्रील बंपर और व्हील कवर को बदला जाएगा। केबिन के अंदर डैशबोर्ड और सीटों में मैटेलिक टीक वुड टच दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-Maruti की आंधी में उड़ी Hyundai और Mahindra, एसयूवी के बजाय इस सेगमेंट में बेचें सबसे ज्यादा कारें

इसके अन्य फीचर्स में वॉइस कमांड और कनेक्टेड का टेक्नोलॉजी भी शामिल है। कनेक्टेड कार के कारण इसमें गाड़ी की ट्रैकिंग, टो वे अलर्ट और ट्रैकिंग, जिओ फेंसिंग, ओवर स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन जैसे फीचर्स का प्रयोग कर सकते हैं। नई मारुति अर्टिगा 2023 मॉडल में 9 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। अभी के अर्टिगा में 7 इंच टचस्क्रीन यूनिट मिलता है।

यह भी पढ़ें:-Honda की पहली Electric Scooter हुई लॉन्च, फीचर्स के साथ देती है 130 Km का रेंज

Maruti Suzuki Ertiga 2023 का हाइब्रिड इंजन

मारुति अर्टिगा 2023 मॉडल में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें लिथियम आयन बैटरी और स्टार्टर जेनरेटर भी दिया जाएगा। सेफ्टी के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसे इसी साल के जून-जुलाई तक लांच किए जाने की उम्मीद है। भारत में इसकी कीमत ₹11 लाख से शुरू हो सकती है।

दिसंबर 2022 में मारुति अर्टिगा दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी थी। भारत में इस कार का एक अलग ही क्रेज लोगों के बीच है। सभी अपनी बड़ी फैमिली के लिए मारुति अर्टिगा खरीदना काफी पसंद करते हैं। इसके वैल्यू फॉर मनी फीचर्स और कम मेंटेनेंस खर्च इसे सबका फेवरेट बनाते हैं।



Source link