Shaitaan Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'शैतान' ने कमाए इतने करोड़, बॉक्स ऑफिस पर 'पास या फेल' हुई फिल्म – Shaitaan Box Office Collection Shaitaan earned so many crores on the opening day the film passed or failed at the box office

08 03 2024


डायरेक्टर विकास बहल ने पहली बार हॉरर जॉनर में हाथ अजमाया था। इस फिल्म में अजय देवगन व आर माधवन ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का ट्रेलर आने बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 8 मार्च को रिलीज हुई शैतान का फस्ट डे कलेक्शन सामने आ गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 09:00 PM (IST)

Updated Date: Fri, 08 Mar 2024 09:00 PM (IST)

‘शैतान’ का ओपनिंग डे कलेक्शन।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। डायरेक्टर विकास बहल ने पहली बार हॉरर जॉनर में हाथ अजमाया था। इस फिल्म में अजय देवगन व आर माधवन ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का ट्रेलर आने बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 8 मार्च को रिलीज हुई शैतान का फस्ट डे कलेक्शन सामने आ गया है।

शैतान ने खोला इतने करोड़ से खाता

अजय देवन, आर माधवन व ज्योतिका स्टारर इस मूवी की एडवांस काफी शानदार रही थी। इसी से एक अंदाजा लग गया था कि फिल्म पहले दिन करोड़ा का कलेक्शन कर ले जाएगी। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला है, जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर दिख रहा है।

सैकनिल्क ने अर्ली ट्रेड में यह अनुमान लगाया है कि शैतान को लेकर ऑडियंस में क्रेज है। वह इस हॉरर फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का आने वाले समय में फायदा मिल सकता है। फिल्म कलेक्शन का यह नंबर अभी पूर्वानुमान ही हैं, असली नंबर्स आना बाकी हैं। 2024 में रिलीज हुई फिल्मों को देखें, तो शैतान दूसरे नंबर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।

naidunia_image

2024 की बड़ी ओपनर फिल्में

फाइटर- 24.60 करोड़

शैतान – 12 करोड़

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया – 7.02 करोड़

ओपनिंग वीकेंड शैतान की असली परीक्षा

अजय देवगन व आर माधवन की शैतान ने पहले दिन की परीक्षा तो पास कर ली है, लेकिन इसको वीकेंड पर अपने आप को साबित करना होगा। अगले तीन दिन इस मूवी की टिकट घर पर असली परीक्षा होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR
    defalt imgunnamed

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन



Source link