क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को पीटने वाली Sapna Gill को मिली बेल, वीडियो में बोली सच की जीत हुई – Times Bull

Safeimagekit resized img.jpg 13 4


Sapna gill Prithvi Shaw Fight : कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिस पर खूब ज्यादा बवाल मचा था। वह वीडियो आपने भी देखा होगा जिसमें इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर सपना गिल और भारत के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बीच सड़क में जमकर फाइट हुई थी। दावा किया गया था कि पृथ्वी शो एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रहे थे। तभी यह पूरा विवाद सपना गिल के साथ हुआ, इसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने सपना के खिलाफ f.i.r. दर्ज करवाई थी और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था हालांकि अब उन्हें बेल मिल गई है, जिसके बाद का वीडियो वायरल हो गया है।

भारतीय स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शा और सपना गिल के बीच हुई लड़ाई में दावा किया गया था कि जब पृथ्वी अपने दोस्तों के साथ डिनर कर रहे थे उस दौरान सपना गिल ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की थी, जिस पर पृथ्वी शॉ ने मना कर दिया था, इसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। नौबत हाथापाई की भी आई। वीडियो में देखा गया कि सपना गिल हाथ में बेसबॉल भी रखी हुई थी।

https://www.instagram.com/reel/Co4_HzCDmXq/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

इस वीडियो के आने के बाद में सपना दिल के खिलाफ कई सारे लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने भी उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और पूछताछ की थी। उसके बाद सपना के वकीलों ने बेल के लिए अप्लाई किया और सपना को बेल मिल गई। जब वे बाहर आई तो उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया, अब यह वीडियो इंटरनेट में छाया हुआ है।

https://www.instagram.com/reel/ComXyfrPl_2/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल से बाहर आने के बाद सपना गिल और उनके वकील विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। सपना कहती है कि यह सच की जीत हुई है और सच हमेशा जीतता है।

https://www.instagram.com/p/CobZfuUoR_6/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

https://www.instagram.com/p/CoWpPVisoXt/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

आपको बता दें कि यह केस लंबा चलेगा और अभी सपना को सिर्फ बेल मिली है, ऐसे में आगे क्या कार्रवाई होगी यह कुछ भी कहा नहीं जा सकता। बाकी सभी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहिए।





Source link