आलिया भट्ट के लिए राहा ने बनाया ये गिफ्ट? ट्रोल बोले- इतनी छोटी बच्ची सिलाई करने लगी!

MixCollage 08 Mar 2024 12 33 PM 454 1709881440032 1709881449747


आलिया भट्ट ने महिला दिवस पर एक पोस्ट किया है, जिस पर कई लोग हैरान हैं। दरअसल उन्होंने हार्ट शेप का सॉफ्ट टॉय पोस्ट किया है। साथ में ऐसा कैप्शन लिखा है कि लग रहा है कि बेटी राहा ने उनके लिए बनाया है। कमेंट सेक्शन में लोग आलिया भट्ट को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ये भी बोल रहे हैं कि 1 साल की बच्ची ये कैसे बना सकती है।

आलिया को किसने दिया गिफ्ट?

आलिया ने पोस्ट किया है, मेरी लिटिल विमिन ने यह मेरे लिए बनाया है और मैं ये आप सब लोगों के साथ शेयर कर रही हूं। सभी महिलाओं को हैपी विमिन्स डे। खुद को सेलिब्रेट करने के लिए आज और जिंदगीभर हर दिन एक मिनट निकालिए। पोस्ट देखकर लग रहा है कि यह हार्ट राहा ने बनाया है हालांकि 1 साल 4 महीने की राहा के लिए ऐसा करना पॉसिबल नहीं।

लोगों ने उड़ाया मजाक

एक यूजर ने लिखा है, राहा को सिलाई आती है क्या? 2 साल की बच्ची ऐसा कैसे कर सकती है, क्या कोई एक्सप्लेन कर सकता है, मैं बस उत्सुकतावश पूछ रही हूं। इस पर किसी ने लिखा है, 2 की भी नहीं है 1 की है। एक ने लिखा है, कुछ भी… हां भाई सिलेब्रिटी हैं तो कुछ भी पोस्ट कर दे सब बढ़िया है। एक कमेंट है, राहा हैकर कपूर। एक ने लिखा है, इतनी छोटी बच्ची कैसे बना सकती है ये या कुछ भी मत फेंको। एक और कमेंट है, क्यूट है लेकिन लिटिल वुमन कौन है? इस पर किसी ने जवाब दिया है, जाहिर सी बात है वह राहा की बात कर रही है। एक कमेंट है, राहा इतनी बड़ी हो गई है कि ये सब बना लेती है?



Source link