पैसेंजर व्हीकल की सेल्स ने नवंबर में बनाया रिकॉर्ड, SUV का दमदार प्रदर्शन

k2o351h8 maruti suzuki baleno xl6


देश में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में नवंबर में सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की लगभग 3.34 लाख यूनिट्स बिकी हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले वर्ष के इसी महीने में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 3.22 लाख यूनिट्स की थी। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सकारात्मक ट्रेंड का संकेत मिल रहा है। पिछले महीने टू-व्हीलर्स की सेल्स 31.3 प्रतिशत बढ़कर 16,23,399 यूनिट्स की रही। हालांकि, यह इस सेगमेंट में सबसे अधिक सेल्स से कुछ कम है। SIAM की रिपोर्ट में कहा गया है कि Tata Motors, BMW, Mercedes और JLR जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से डेटा नहीं मिला है और इस वजह से यह सेल्स के डेटा में शामिल नहीं है। पिछले महीने थ्री-व्हीलर्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30.8 प्रतिशत बढ़ी है। इस सेगमेंट में लगभग 59,738 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

ऑटोमोबाइल सेक्टर की सेल्स से देश की इकोनॉमी को लेकर भी बड़ा संकेत मिलता है। SIAM के प्रेसिडेंट, Vinod Aggarwal ने कहा, “ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मकी फेस्टिव सीजन के दौरान सेल्स काफी बढ़ी है। पैसेंजर व्हीकल की सेल्स में कुछ बढ़ोतरी हुई है। टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की सेल्स में जोरदार ग्रोथ रही है। कमर्शियल व्हीकल की सेल्स पिछले वर्ष के लगभग समान रही है। इंडस्ट्री को अगले वर्ष भी सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है।” 

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki की पिछले महीने सेल्स लगभग 1.34 लाख यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी की सेल्स लगभग 1.32 लाख यूनिट्स की थी। मारूति सुजुकी के लिए Baleno, Swift और WagonR जैसी कारों ने सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हालांकि, इसे SUV के सेगमेंट में Brezza, Grand Vitara और Fronx ने ग्रोथ हासिल करने में मदद की है। मारूति सुजुकी की SUV और MPV के सेगमेंट में बिक्री बढ़कर 49,016 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस सेगमेंट में Brezza, Fronx, Grand Vitara, Jimny, S-Cross, Ertiga, Invicto और XL6 शामिल हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट पर फोकस बढ़ाया है। अगले वर्ष जनवरी से मारूति सुजुकी अपनी कारों के प्राइसेज बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी होगी। 



Source link