Pankaj Udhas Death: जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस – Pankaj Udhas Death Famous ghazal singer Pankaj Udhas passed away at the age of 72

26 02 2024 pankaj udhaas died 2024226 162818


जाने माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 04:27 PM (IST)

Updated Date: Mon, 26 Feb 2024 05:23 PM (IST)

Pankaj Udhaas Death

HighLights

  1. उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।
  2. इस खबर के मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
  3. 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Pankaj Udhas Death: इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे। पंकज के निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पंकज उधास ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “बहुत भारी मन से, हम आपको बहुत दुखी मन से पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं। लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया।”

naidunia_image

मुंबई में किया जाएगा अंतिम संस्कार

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज का निधन आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था। वे किसी से मिल भी नहीं रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा।

गायिकी की दुनिया में बड़ा नाम था उनका

बता दें कि पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया का बड़ा नाम थे। उनकी गजल ‘चिट्ठी आई है’ काफी फेमस हुई। यह गजल साल 1986 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘नाम’ में इस गजल को शामिल किया गया था। पंकज की अन्य गजलें ‘ये दिल्लगी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘चले तो कट ही जाएगा’ और ‘तेरे बिन’ भी काफी फेमस हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR
    18 01 2024 144840708 See This

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों





Source link