पोल डांस कर ट्रोल हुईं निया शर्मा, यूजर्स बोले- पहले पोछा मारो… पैर कितने गंदे हैं

nia sharma 1676044270


ऐप पर पढ़ें

निया शर्मा अभी टीवी सीरियल से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। बेबाक और बोल्ड एक्ट्रेस निया के डांस के हुनर को तो सभी जानते हैं। कई टीवी शो में उन्होंने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीता है। अब निया ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पोल डांस कर रही हैं। हालांकि अपने इस वीडियो की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। निया जब डांस करती हैं तो उनके पैरों को यूजर्स ने नोटिस किया। कई यूजर्स उनके पैरों को लेकर कमेंट करने लगे।

खुद को बताया नंबरर 2 स्टूडेंट

वीडियो में निया ने येलो कलर का ब्रालेट पहना है और ब्लैक स्कर्ट कैरी किया। उन्होंने पोल डांस करते हुए जबरदस्त स्टेप्स दिखाए। उनकी बॉडी फ्लैक्सिबिलिटी देखते ही बनती है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पोल पर होना बहुत ही फैन्सी है… सिवाय इसके कि साथ ही बॉडी में दर्द भी होता है।‘ उन्होंने अपनी ट्रेनर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वो उनकी नंबर 1 स्टूडेंट हैं।

क्या बोले यूजर्स

वीडियो पर निया को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कहा, ‘मैडम पैर कितने गंदे हैं कामवाली पोछा नहीं लगाती क्या?‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘पहले पोछा मारो, फर्श पे आपके पैर भी गंदे हो गए धूल से।‘ एक ने कहा, ‘सोचने वाली बात है कि घर के बीच में ये गंदा पैर कैसे है।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘जगह साफ नहीं है।‘ 

 

डांस शो में दिखाया दम

निया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार ‘झलक दिखला जा 10‘दिखी थीं। उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया था। हालांकि वह सीजन को अपने नाम करने से चूक गई थीं।  

 



Source link