![Tata Nexon EV से टकराने आई 512 Km की रेंज वाली नई Electric Car, यहां जानें इसके फीचर्स और कीमत - Times Bull 1 WhatsApp Image 2022 11 16 at 9.04.28 AM](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-16-at-9.04.28-AM.jpeg)
BYD Atto 3 Electric SUV: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में काफी तेजी आई है। कई लोगों का मानना है कि भारत ईवी मार्केट में विश्व का प्रतिनिधित्व करेगा। इसी भारी डिमांड को देखते हुए सभी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लॉन्च कर रही हैं।
इन्हीं कंपनियों की लिस्ट में अब चीन की BYD Auto भी शामिल हो गई है। कंपनी ने अपनी नई BYD Atto 3 Electric SUV को भारतीय बाजार में लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके कीमतों के बारे में जानकारी दी है, वही अभी तक इसके 1500 यूनिट्स की बुकिंग भी हो चुकी है। इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV Max से होगा।
BYD Atto 3 के फीचर्स
इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को 4 कलर ऑप्शंस में देश किया जाएगा। इसमें ग्रे, रेड, वाइट और ब्लू कलर शामिल है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार 521 किलोमीटर का रेंज देगी। BYD Atto 3 में 60.48 किलोवाट आवर का बीवायडी ब्लेड बैटरी पैक दिया गया है। इस कार साथ 80 किलो वाट का डीसी फास्ट चार्जर भी मिलता है।
लेकिन अगर आप इसको रेगुलर ऐसी चार्जर से चार्ज करते हैं, तो इसमें 10 घंटे का समय लगता है। इस इलेक्ट्रिक एसी में से आप मात्र 7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर जा सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किलोमीटर तक चलने की वारंटी और कार पर 6 साल और 1.50 Km तक पर वारंटी मिलती है।
इसके फीचर्स भी काफी अतरंगी है। इसके डैश बोर्ड में मौजूद 12 इंच का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन एक रोटेटिंग स्क्रीन है। इसके साथ ही इसमें आठ स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पावर फ्रंट सीट, एक्टिव वैलिडिटी हेडलाइंस और मल्टी कलर एंबिएंट लाइटिंग के साथ फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर 360 डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। BYD Atto 3 की कीमत भारतीय बाजार में 33 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।