आज जारी होंगे NEET MDS परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करेंगे डाउनलोड


नीट एमडीएस परीक्षा के आज जारी होंगे एडमिट कार्ड- India TV Hindi

Image Source : FILE
नीट एमडीएस परीक्षा के आज जारी होंगे एडमिट कार्ड

NEET MDS 2023: नीट एमडीएस 2023 की परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक खबर है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, नीट एमडीएस के लिए आज यानी 22 फरवरी 2023 को  जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनसलोड कर सकते हैं।  

शेड्यूल के मुताबिक NEET MDS 2023 परीक्षा का आयोजन  1 मार्च 2023 को होना तय है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले आधिकारिक पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स दर्ज करने के बाद ही अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।NBE ने नीट एमडीएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को 9 जनवरी 2023 को  शुरू कर दी थी, जो 30 जनवरी 2023 तक चली थी। जारी शेड्यूल के मुताबितक इस परीक्षा के रिजल्ट को मार्च के आखिरी में 30 तारीख को घोषित कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे करेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को होमपेज पर मौजूद NEET MDS एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • फिर कैंडिडेट्स को मांगे गए लॉगिन विवरण को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसकी एक हार्ड कॉपी ले लें। 

ये भी पढ़ें– पानी में एक साथ रहने के बावजूद आखिर क्यों हिप्पो पर अटैक नहीं करते क्रोकोडाइल, जानें इसकी वजह

 

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Exams News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन





Source link