MP Board 5th, 8th Result 2023: मध्य प्रदेश, एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2023 आज, 15 मई दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा छात्र यहां दिए गए Direct Link से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट यहां देख सकते हैं।

इस Direct Link से चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2023
MP Board 5th, 8th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE), एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 आज, 15 मई को दोपहर 1 पर जारी किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने 14 मई को एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तारीख, समय की घोषणा पहले ही कर दी थी। जो छात्र कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-rskmp.in से अपनी मार्कशीट की शॉफ्ट कॉपी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2023 तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की गई थीं और दोनों कक्षाओं के परिणाम आज के लिए निर्धारित किए गए हैं। परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। दोपहर 12.30 बजे महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 24 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। दोपहर 12.30 बजे महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में दोनों के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।
MPBSE MP Board 5th 8th Result 2023 link: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट लिंक
एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम घोषित होने के बाद, लिंक ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय अपने एडमिट कार्ड संभाल कर रखें। परिणाम को ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए नीचे दिए गए Direct link के माध्यम से अपना एमपी 5 वीं कक्षा का परिणाम, एमपी 8 वीं कक्षा का परिणाम देख कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिया गया लिंक सक्रिय हो जाएगा।
MP 5th Class Result, MP 8th Class Result:: ऐसे करें चेक परिणाम
- आधिकारिक वेबसाइट-rskmp.in पर जाएं।
- दिखाई देने वाले होमपेज पर, एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- चेक करें और वही डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
निदेशक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू द्वारा जारी नये आधिकारिक अपडेट के अनुसार सरकारी स्कूल, निजी स्कूल और मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 आज जारी किया जा रहा है। पिछले साल, 87,000 सरकारी स्कूलों के 24 लाख से अधिक, 24,000 निजी स्कूलों के और मदरसों के 1,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।