Most Read Articles 2023: ChatGPT, IPL समेत Wikipedia पर इस साल छाए 'जवान', 'पठान'! टॉप 5 में दो भारत के!

wikipedia reuters full 1557924495356


नया साल 2024 (New Year 2024) आने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। पुराने साल के खत्म होने से पहले उसके बारे में कई चीजें याद की जाती हैं। जैसे साल में क्या क्या खास हुआ। इसी तरह Wikimedia Foundation की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें Wikipedia पर 2023 में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेख (आर्टिकल) के बारे में बताया गया है। इनमें ChatGPT सबसे टॉप पर है। यानी ChatGPT के बारे में सबसे ज्यादा पढ़ा गया। उसके बाद 2023 में होने वाली मौतों (Deaths in 2023) के बारे में पढ़ा गया। टॉप 5 में दो आर्टिकल भारत से भी हैं। 

2023 में Wikipedia पर सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले टॉप 5 आर्टिकल में भारत से 2023 Cricket World Cup और Indian Premier League (IPL) शामिल है। इसके अलावा टॉप 5 में Oppenheimer भी शामिल है। इंग्लिश विकीपीडिया को 2023 में शुरू से अंत तक 84 अरब व्यूज मिले हैं। ChatGPT को इसमें 49,490,406 पेज व्यूज मिले हैं। दूसरे नम्बर पर Deaths in 2023 को 42,666,860 व्यूज मिले हैं।

 टॉप 10 आर्टिकल्स में शाहरुख खान की फिल्म पठान, और जवान का नाम भी शामिल है। जवान को 21,791,126 पेज व्यूज मिले हैं जबकि पठान को 19,932,509 पेज व्यूज मिले हैं। इससे पहले गूगल ने भी ऐसी ही एक लिस्ट जारी की थी। Google ने 2023 के बेस्ट ऐप्स के बारे में लिस्ट जारी की थी। भारत में Google Play Store पर टॉप गेम्‍स और ऐप्‍स के नाम इस लिस्ट में बताए गए थे। 

Google Play Best of 2023 अवॉर्ड्स में उन ऐप्‍स पर फोकस किया गया है, जो यूजर्स की पर्सनल ग्रोथ, मेंटल हेल्‍थ, सेल्‍फ-केयर और ऑनलाइन शॉपिंग में मदद करते हैं। गूगल ने यह भी बताया कि कई डेवलपर्स अपने ऐप में लर्निंग और वेलनेस को लाने के लिए AI का फायदा उठा रहे हैं। जिन ऐप्‍स को Google Play Best of 2023 में जगह मिली, उनमें स्विफ्टचैट, स्टिमुलर और लेवल सुपरमाइंड जैसे नाम भी शामिल हैं। गूगल ने इस साल बेस्‍ट ऐप ऑफ द ईयर का खिताब लेवल सुपरमाइंड (Level SuperMind) को दिया। वहीं, यूजर्स चॉइस ऐप के रूप में ‘THAP : योर हैपीनेस जिम’ को चुना गया। 



Source link