MI vs PBKS: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का मौका

22 04 2023 mi vs pbks n og


MI vs PBKS: मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 31वां मैच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। मुंबई इस सीजन में पहली बार पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान में उतर रही है और दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। बता दें कि पंजाब अपना पिछला मैच हार कर इस मैच में जीत के इरादे से उतरी है, जबकि मुंबई जीत की हैट्रिक लगाकर अपने होमग्राउंड पर वापस लौटी है। ऐसे में मुंबई की नज़र जहां जीत का चौका लगाने पर होगी तो पंजाब इस मुक़ाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

टीमों की स्थिति

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अब तक खेले 5 में से 3 मैच जीते हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस, पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर हैं। मुंबई होम ग्राउंड पर मैच खेल रही है, लिहाजा इसका उसे फायदा मिल सकता है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। उसने 3 मैच जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है।

प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स

अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख़ ख़ान, हरप्रीत बराड़, नेथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

इंपैक्ट प्लेयर्स : नेथन एलिस, मोहित राठी, सिकंदर रज़ा, ऋषि धवन, गुरनूर बराड़

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ़्रा आर्चर, जेसन बेहरनडॉर्फ।

इंपैक्ट प्लेयर्स : नेहाल वढ़ेरा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, कार्तिकेय सिंह

Posted By: Shailendra Kumar

IPL 2023
IPL 2023



Source link