KKR vs RR: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास सिर्फ 13 गेंद में जमाया अर्धशतक

11 05 2023 yashasvi jaiswal fifty n og


Yashasvi jaiswal fastest fifty: इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंद में फिफ्टी जड़कर केकेआर के गेंदबाजों की लय खराब कर दी। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में यशस्वी पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाने कारनामा किया है। इस कारनामे के बाद जायसवाल ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सिर्फ 14 गेंद में फिफ्टी जड़ा था। इस मैच में यशस्वी ने 400 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाये।

QAAAABJRU5ErkJggg==

टीम इंडिया के दावेदार

टीम इंडिया में जगह पाने के लिए दस्तक दे रहे खिलाड़ियों में सबसे ऊपर चल रहे हैं यशस्वी जायसवाल। मुंबई के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और अपने निरंतर प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं। यशस्वी ने आईपीएल के इस सीजन में अपना पहला शतक भी जड़ा है। आईपीएल 2023 में अबतक जायसवाल 11 मैचों में 43.36 की औसत और 160.61 के स्ट्राइक रेट से 477 रन बना चुके हैं। 21साल के यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट भी लगातार शानदार परफॉर्म कर रहे हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

IPL 2023
IPL 2023



Source link