जावेद अख्तर ने की सलीम खान की तारीफ, बताया अपना गुरु; बोले- वे मेरे लिए हमेशा ‘सलीम साहब’ रहेंगे

1676030632


ऐप पर पढ़ें

जावेद अख्तर, भारतीय सिनेमा के बेहतरीन लेखकों में से एक हैं। उन्होंने 70 के दशक में अपने साथी सलीम खान के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों की कहानियां लिखीं। दोनों ने एक दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। लेकिन, किन्ही कारणों की वजह से दोनों की राहें अलग हो गईं। दोनों अलग फिल्में लिखने लगे। वहीं, अब 41 साल बाद जावेद अख्तर ने सलीम खान के बारे में बात की है। इतना ही नहीं, जावेद अख्तर ने सलीम खान को अपना गुरु बताया है। 

उनसे सहानुभूति नहीं रखता – जावेद अख्तर

दरअसल, जावेद अख्तर ने हाल ही में सलीम खान के बेटे और सलमान खान के भाई अरबाज खान को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान जब अरबाज खान ने जावेद अख्तर से पूछा कि “अलग होने के बाद आपको काम मिलने लगा था, लेकिन सलीम साहब को समय लगा था। क्या तब आपको तोड़ा गिल्ट महसूस नहीं हुआ था कि यार मेरा काम शुरू हो गया लेकिन…?” तब जावेद अख्तर ने कहा, “मैं सिर्फ उनकी इज्जत कर सकता हूं। उनसे सहानुभूति नहीं रख सकता हूं। मेरे लिए सलीम साहब हमेशा बड़े आदमी रहेंगे। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता कि यार उनका कुछ नहीं हो रहा है।”

मैं भाषा का ज्ञानी और वे…

जावेद अख्तर आगे कहते हैं, “मैं सलीम-जावेद के हिट होने का पूरा क्रेडिट उन्हें देना चाहूंगा। इसलिए नहीं क्योंकि मैं उनके बेटे के सामने बैठा हूं बल्कि इसलिए क्योंकि यही सच है। उन्होंने ही बोल्ड स्टेप्स लिए थे। मैं भाषा का ज्ञानी हूं। मैं कैसे भी डायलॉग्स लिख सकता हूं। लेकिन, मुझे स्क्रीनप्ले लिखना नहीं आता था। ये सब उन्होंने ही सिखाया था। वे मेरे गुरु हैं।”



Source link