IPL DC Team Schedule: दिल्ली कैपिटल्स का पूरा आईपीएल 2024 शेड्यूल, देखें ऋषभ पंत की टीम कब, कहां और किन टीमों से भिड़ेगी – 2024 IPL Team Delhi capitals full schedule check matches dates time here

22 02 2024 ipl dc team schedule 2024222 184258


IPL DC Team Schedule: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी करने को तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे। पूरी तरह से बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 06:40 PM (IST)

Updated Date: Thu, 22 Feb 2024 06:40 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Capitals IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के पहले दो हफ्तों का शेड्यूल सामने आ गया है। फिलहाल 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है, जबकि मैचों की बाकी तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बाकी मुकाबले की तिथि का एलान किया जाएगा। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि पिछले सीजन में 10वें स्थान पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स इस बार कैसा प्रदर्शन करती है।

30 दिसंबर 2022 को हुई भीषण कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत क्रिकेट से दूर है। वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी करने को तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे। पूरी तरह से बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। हालांकि बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह विकेटकीपर दस्ताने पहने दिखाई दे रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 टीम (Delhi Captials IPL 2024 Squad)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्च, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2024 शेड्यूल (Delhi Capitals IPL 2024 Schedule)

मैच तारीख कार्यक्रम का स्थान समय
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च मोहाली दोपहर 3.30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 28 मार्च जयपुर शाम 7.30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च विशाखापत्तनम शाम 7.30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अप्रैल विशाखापत्तनम शाम 7.30 बजे
  • ABOUT THE AUTHOR
    defalt imgunnamed

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह



Source link