IPL CSK Team Schedule: सीएसके आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस प्रकार यह 9वीं बार होगा जब चेन्नई आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन अपना पहला मैच खेलेगी।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 07:31 PM (IST)
Updated Date: Thu, 22 Feb 2024 08:04 PM (IST)
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL CSK Team Schedule: आईपीएल 2024 के पहले 21 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। टूर्नामेंट का 17वां संस्करण 22 मार्च को शुरू होगा। आईपीएल के पहले 17 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। फाइनल के साथ तय कार्यक्रम की तारीखों का एलान बाद में होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पछाड़कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
सीएसके आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस प्रकार यह 9वीं बार होगा जब चेन्नई आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन अपना पहला मैच खेलेगी। उन्होंने सबसे अधिक मैच खेलने वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में आईपीएल के शुरुआती मैचों में भाग लिया है।
आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम (CSK Squad For IPL 2024)
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अंजिक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल (Chennai Super Kings IPL 2024 Full Schedule)
मैच | तारीख | कार्यक्रम का स्थान | समय |
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 22 मार्च | चेन्नई | रात 8 बजे |
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस | 26 मार्च | चेन्नई | शाम 7.30 बजे |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 31 मार्च | विशाखापत्तनम | शाम 7.30 बजे |
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | 5 अप्रैल | हैदराबाद | शाम 7.30 बजे |