IPL 2023: रिंकू सिंह ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों को छोड़ा पिछे, बना डाला नया रिकॉर्ड – Times Bull

WhatsApp Image 2023 05 15 at 11.41.59 AM


अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

IPL 2023: रिंकू सिंह का बल्ला इस आईपीएल सीजन सभी गेंदबाजों के ऊपर कहर ढा रहा है। रिंकू ने इस सीजन ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में शामिल सभी खिलाड़ियों को पछाड़ कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

IPL 2023: आईपीएल 2023 का यह सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए काफी लाजवाब रहा है। उन्होंने इस सीजन कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। इस आईपीएल सीजन भले ही उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है, मगर अभी भी उन्होंने हथियार नहीं डाले हैं और लगातार अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रिंकू सिंह ने इस सीजन अब तक 13 पारियों में 407 रन बनाए हैं और साथ ही वह ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

क्या है रिंकू सिंह का रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 में अब तक रिंकू सिंह ने 13 पारियों में 50.88 की ऐवरेज और 143.30 की स्ट्राईक रेट से 407 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़ा है और साथ ही वह 5 बार नॉट आउट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 25 ही छक्के लगाए हैं। जिनमें से 18 छक्के उन्होंने लक्ष्य का पिछा करते हुए लगाए हैं। इसी के साथ रिंकू ने मुंबई इंडियंस के मिस्टर 360 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पिछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टारगेट चेस करते हुए कुल 17 छक्के जड़े हैं ।

IPL 2023 में टारगेट चेस करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

18 छक्के – रिंकू सिंह
17 छक्के – सूर्यकुमार यादव
16 छक्के – निकोलस पूरन
14 छक्के – फाफ डुप्लेसी




Source link