IND vs ENG 3rd Test 4th day: जडेजा-कुलदीप के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने, टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत – IND vs ENG 3rd Test 4th day LIVE: England's target of 557, Yashasvi Jaiswal's double century

18 02 2024 yashasvi 18 feb 2024 2024218 1307


IND vs ENG 3rd Test 4th day: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 434 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 557 रनों का टारगेट दिया था। जिसका पीछा करते हुए 122 रनों पर ढेर हो गई।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 18 Feb 2024 09:08 AM (IST)

Updated Date: Sun, 18 Feb 2024 05:07 PM (IST)

भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन पर घोषित कर दी।

HighLights

  1. भारत ने 434 रनों से तोड़ा बैजबॉल का गुरूर।
  2. भारत की इंग्लैंड टीम पर सबसे बड़ी जीत।

एजेंसी, राजकोट। भारत ने राजकोट टेस्ट 434 रन से जीत लिया है। 557 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड टीम चौथे दिन 122 रन पर ऑलआउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए और पहली पारी में शतक भी लगाया। रन के अंतर से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 214 रन और शुभमन गिल ने 91 रन बनाए। पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा 131 और रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाए थे। सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड से बेन डकेट ने पहली पारी में 153 रन बनाए थे।

IND vs ENG 3rd Test 4th day LIVE Scorecard

  • भारत पहली पारी: 445 रन (रोहित शर्मा 131 रन, रविंद्र जडेजा 112 रन, सरफराज खान 62 रन)
  • भारत दूसरी पारी: 430/4 पारी घोषित (यशस्वी जायसवाल नाबाद 214 रन, शुभमन गिल 91 रन, सरफराज खान नाबाद 68 रन)
  • इंग्लैंड पहली पारी: 319 रन (बेन डेकट 153 रन, मोहम्मद रिजाज 84 रन देकर 4 विकेट)
  • आज से टीम में शामिल हुए रविचंद्रन अश्विन

    टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि चौथे दिन से रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने यह जानकारी दी है। राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के बाद अश्विन को अचानक चेन्नई जाना पड़ा था, क्योंकि उनकी माताजी की तबीयत खराब हो गई थी।

    IND vs ENG 3rd Test 4th day: ताजा स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

    तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 322 रन हो गई थी। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। वे 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव 3 रन पर नाबाद थे।

    भारत की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार खाता नहीं खोल सके।

    दत्ताजीराव की याद में काली पट्टी बांधकर उतरी भारतीय टीम

    इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में बांह में काली पट्टी बांधी। भारत के लिए 1951 से 1962 के बीच 11 टेस्ट खेलने वाले दत्ताजीराव का 13 फरवरी को निधन हो गया था। वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। दत्ताजीराव पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ के पिता थे।

    • ABOUT THE AUTHOR
      14 9 2023 14589798 arvind pic

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की



    Source link