Google doodle : गूगल का महिलाओं को ‘सलाम’, महिला दिवस पर बनाया खास डूडल, जानें


भारत समेत दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर टेक दिग्‍गज गूगल ने एक डूडल बनाकर महिलाओं को सलाम किया है! डूडल के जरिए हाल के वर्षों में हुई महिलाओं की प्र‍गति को दर्शाया गया है। एक पोस्‍ट में कंपनी ने लिखा है, आज लोग उन महिलाओं का जश्न मनाते हैं जिन्होंने समाज को बदल दिया। समानता के लिए लड़ाई लड़ी और हर जगह सकारात्मक उदाहरण स्थापित किए।

गौरतलब है कि 1975 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया था। तब से हर साल 8 मार्च को यह दिन मनाया जाता है। दुनिया में महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए गूगल ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि आज का दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।

गूगल ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि इतने साल में महिलाओं ने जो प्रगति की, वह उनके साहस भरे कामों के बिना संभव नहीं होती। उन सभी लोगों को शुभकामनाएं जिन्‍होंने लोगों को रास्‍ता दिखाया और इस मशाल को लेकर चल रहे हैं। 

आज का गूगल डूडल काफी रंग-बिरंगा है। इसमें महिलाओं के एक समूह को देखा जा सकता है साथ में शिक्षा, समानता, रोजगार, स्‍पोर्ट्स जैसे प्रतीकों को संजोया गया है। डूडल में गूगल की ब्रैंडिंग भी देखने को मिलती है। गूगल पोस्‍ट में महिला दिवस की दो शुरुआती रैल‍ियों का जिक्र भी है। ये रैलियां सेंट पीटर्सबर्ग में और न्यूयॉर्क शहर में निकाली गई थीं। रैलियों में निष्पक्ष और सेफ जॉब के साथ ही वोट देने का अधिकार की मांग भी की गई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link