Gold Price Update: सोना खरीदने का सही समय 2300 रुपए की गिरावट जानें आपके शहर में भाव

04 02 2023 gold (1) 202324 13244 og


Gold Price Today: यूएस फेड और अधिकांश यूरोपीय केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दर में वृद्धि करने के कारण और अमेरिकी डॉलर की दरों में बदलाव के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू सराफा बाजार में सोना 58,847 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल 2023 के लिए सोने का वायदा अनुबंध 56,560 प्रति 10 ग्राम पर समाप्त हुआ। ऐसे में फिलहाल सोना नए उच्च स्तर से लगभग 2,300 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट की बात की जाए तो वहां भी सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। सोने की हाजिर कीमत शुक्रवार को 1,864 प्रति औंस पर बंद हुई। इसमें साप्ताहिक नुकसान 3.23 प्रतिशत के करीब है।

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की आज कीमत

– दिल्ली में 57,310 रुपए

– जयपुर में 57,310 रुपए

– पटना में 57,210 रुपए

– कोलकाता में 57,160 रुपए

– मुंबई में 57,160 रुपए

– बेंगलुरु में 57,210 रुपए

– हैदराबाद में 57,160 रुपए

– चंडीगढ़ में 57,310 रुपए

– लखनऊ में 57,310 रुपए

डॉलर की मजबूत मांग का असर

कमोडिटी बाजार के एक्सपर्ट का मानना है कि यूएस फेड और अधिकांश यूरोपीय केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर में वृद्धि पर थोड़ा ‘उदारवादी’ रुख ने डॉलर की मांग को बढ़ा दिया। बीते कुछ दिनों में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। अमेरिकी डॉलर की दरों में 10 महीने के निचले स्तर से उछाल आया। अमेरिकी डॉलर की मजबूत मांग ने सोने की कीमतों में तेजी को कम कम कर दिया है और इस कारण भी घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमतों को 1,860 डॉलर के स्तर पर मजबूत समर्थन मिल रहा है। सोने को घरेलू बाजार में 56,500 के स्तर पर लेनदेन हो रहा है। इसके 57,700 प्रति 10 ग्राम के स्तर तक उछाल की उम्मीद है। ऐसे में सोने में निवेश के लिहाज के ये समय उचित हो सकता है। अधिकांश बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों की केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में है। इससे हाल के सुधार के बाद सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है। सोने की कीमतों को 56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 1860 प्रति औंस के स्तर पर मजबूत समर्थन देखने को मिल रहा है, जिससे कीमतों में 57700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हो सकती है।

Posted By: Sandeep Chourey

 



Source link