Gold Price Today: शुक्रवार को सोने की कीमतों में तगड़ी उछाल, चुनावों के बाद क्या 70,000 रुपए पार करेगा रेट? – Times Bull

gold price today 3 1 jpg


नई दिल्ली। सोने और चांदी (Gold Rate Today) के दाम में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना के भाव इन दिनों बहुत ही तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। गोल्ड के रेट ऐतिहासिक ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। सोने के दाम 65 हजार रुपये के पार पहुंच गए हैं।

22 कैरट गोल्ड के दाम 60,000 रुपये के बेहद नजदीक जा पहुंचे हैं शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भी सोना 65, 000 के पार कारोबार करता दिख रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में और भी अधिक तेजी देखी जा सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि बाजार के जानकारों का ऐसा मानना है।

यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद सोने की कीमतें 70 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के पार जा सकती है। यदि आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए।

आज दिल्ली में सोने की कीमत क्या है

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,400 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 65,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में गोल्ड की कीमत क्या है

मुंबई में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,250 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 65,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड की कीमत क्या है

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने का क्या है भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,300 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 65,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में गोल्ड का दाम क्या है

कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,250 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 65,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज गुरुग्राम में सोने की कीमत क्या है

गुरुग्राम में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,400 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 65,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आपको बता दें कि ibja की तरफ से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के साथ ही शनिवार और रविवार को सोने और चांदी की कीमतों को जारी नहीं किया जाता है। आज यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार धूम – धाम के साथ मनाया जा रहा है।

आज सरकारी दफ्तरों और बैंकों की छुट्टी होती है। इसके अलावा 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए आपको रेट्स प्राप्त हो जायेंगे।



Source link