दुनियाभर में Facebook, Instagram और Youtube हुआ डाउन, यूजर्स हो रहे परेशान – India TV Hindi

untitled design 2024 03 05t214018 1709655020


फेसबुक और इंस्टाग्राम...- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ डाउन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पूरी दुनिया में ठप हो चुका है। साथ ही इंस्टाग्राम और यूट्यूब की सेवाएं भी बंद हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा कई लोग Youtube और X को भी एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। लोग अपन अकाउंट लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स लगातार परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर लाखों यूजर्स ने रिपोर्ट की है। भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ।

लोग अपना अकाउंट लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं।

Image Source : SOCIAL MEDIA

लोग अपना अकाउंट लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं।

इस समस्या का सामना दुनियाभर के लोगों को करना पड़ रहा है। फेसबुक की पेरेंटल कंपनी मेटा की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्विटर पर इस समस्या को लेकर हजारों लोग पोस्ट कर रहे हैं। आउटेज के चलते यूजर्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने लिखा कि फेसबुक को पूरे भारत के अकाउंट को कुछ समय के लिए लॉग आउट कर दिया गया है। फेसबुक होल्डर ध्यान दें, बिना किसी जानकारी के फेसबुक को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। जल्द ही फेसबुक अपने अपडेट के साथ वापस आएगा। सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट की बाढ़ आ चुकी है। कई लोग इसे लेकर काफी मजेदार पोस्ट कर रहे। मीम्स की तो बाढ़ आ चुकी है।

 





Source link