Dimple Yadav Net Worth : करोड़ों की मालकिन डिंपल यादव, फिर भी नहीं कोई कार, अखिलेश की हैं कर्जदार


नई दिल्ली : क्या आप डिंपल यादव की नेटवर्थ (Dimple Yadav Net Worth) जानते हैं? डिंपल यादव काफी अमीर नेत्री हैं। वे इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्हें मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri By-Election) के लिए समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। डिंपल यादव (Dimple Yadav) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। सोमवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। इसमें उन्होंने संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। इसके मुताबिक डिंपल यादव 14 करोड़ 32 लाख से ज्यादा मूल्य की चल-अचल संपत्तियों की मालकिन हैं। डिंपल के पास 59 लाख 76 हजार 687 रुपये के जेवरात हैं। हालांकि, उनके पास कोई कार या अन्य वाहन नहीं है।

लखनऊ और सैफई में है जमीन
चुनावी हलफनामे के अनुसार, यादव के पास लखनऊ और सैफई में जमीन है। यादव की कुल संपत्ति में चार करोड़ 70 लाख तीन हजार 687 रुपये की चल संपत्ति तथा नौ करोड़ 61 लाख 98 हजार 918 रुपये की अचल संपत्तियां शामिल हैं। डिंपल के पति सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 8.33 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है।

60 लाख की जूलरी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर 17.2 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी है। जबकि उनकी पत्नी डिंपल पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी प्रदर्शित की गई है। हलफनामे के मुताबिक, डिंपल के पास ढाई किलो से अधिक (2774.674 ग्राम) सोने के आभूषण और 203 ग्राम मोती तथा 127.75 कैरेट के हीरे हैं। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत 59 लाख 76 हजार 687 रुपये है।
navbharat times
Mainpuri By Election: मैनपुरी में ऐतिहासिक जीत होगी… डिंपल यादव के नामांकन से पहले अखिलेश का दावा

नहीं है कोई गाड़ी
डिंपल यादव के पास सवा लाख रुपये का कंप्यूटर है। हालांकि, डिंपल के पास कोई कार या दूसरा वाहन नहीं है। वर्ष 2012 और 2014 में कन्नौज से सांसद रह चुकीं डिंपल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 1998 में स्नातक (बी. कॉम) की डिग्री हासिल की थी। वर्ष 1999 में उनकी अखिलेश यादव से शादी हुई थी।

सपा सरकार में बेतहाशा बढ़ी संपत्ति
भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के आधार पर डिंपल यादव की चल-अचल संपत्ति 2009 में करीब दो करोड़ रुपये थी। साल 2012 में डिंपल यादव की चल-अचल संपत्ति में करीब सात करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इससे उनकी चल अचल संपत्ति बढ़कर 9.03 करोड़ हो गई। इसके बाद सपा सरकार के शासन काल में डिंपल यादव की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई।

अखिलेश ने दिया हुआ है उधार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल को 20 लाख रुपये का उधार दे रखा है। इसके अलावा उन्होंने पिता मुलायम सिंह यादव को दो करोड़ 13 लाख से ज्यादा का उधार दे रखा था। वहीं, डिंपल ने भी गोविंद बल्लभ चतुर्वेदी और राम चतुर्वेदी नाम के दो लोगों को उधार दे रखा है।



Source link