Budget 2023: टीवी से दूर रहकर भी इस एप के जरिए जान पाएंगे बजट की हर छोटी बड़ी खबर, जानें डाउनलोड करने का तरीका

budget app 2023 new 1675141526


Union Budget 2023: आप जिस तरह अपने घर का बजट बनाते हैं कि आपको कितना खर्चा करना है, आप क्या सामान खऱीदेंगे क्या नहीं आदि। ठीक इसी तरह सरकार भी बजट जारी करती है। इस कड़ी में 1 फरवरी 2023 को केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। इस बजट में हर एक चीज की जानकारी (क्या चीजें सस्ती हुई और क्या महंगा हुआ, सरकार कौन से नए काम करेगी और कहां कितना पैसा खर्च करेगी आदि) दी जाएगी। वैसे तो इस बजट का प्रसारण टीवी चैनल पर होता है, लेकिन अगर आप किसी कारण टीवी के पास नहीं हैं, तो आप आधिकारिक एप के जरिए भी बजट की हर छोटी-बड़ी जानकारी ले सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस एप के बारे में और इसे डाउनलोड करने के तरीके के बारे में भी जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

क्या है ये एप?

  • दरअसल, इस एप का नाम यूनियन बजट है, जिसे पिछले साल सरकार की तरफ से लॉन्च किया गया था। इस एप के जरिए आप अपने मोबाइल फोन पर कहीं से भी बजट के बारे में सबकुछ विस्तार से जान सकते हैं।

इन भाषाओं में मिलेगी जानकारी

  • अगर आप इस यूनिट बजट मोबाइल एप के जरिए बजट के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां आपको दो भाषाओं में जानकारी मिलेगी। वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश करने के तुरंत बाद ही आप हिंदी या फिर अंग्रेजी भाषा में बजट देख भी पाएंगे।
ऐसे करें डाउनलोड:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी बजट के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप भी इस यूनियन बजट मोबाइल एप को डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाना है

स्टेप 2

  • यहां जानें के बाद आपको डाउनलोड मोबाइल एप्लीकेशन का विकल्प होम पेज पर ही दिखेगा
  • इस पर क्लिक करें और फिर एप को डाउनलोड कर लें
  • इसके बाद आप बजट से जुड़ी हर एक जानकारी अपने मोबाइल पर ही ले सकते हैं।



Source link