Bank Strike : इस हफ्ते है बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, ग्राहकों को हो सकती है परेशानी, समय पर निपटा लें काम


नई दिल्ली : ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। यह हड़ताल 19 नवंबर को बुलाई गई है। इससे बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी एक रेगुलेटरी स्टेटमेंट में कहा गया, ‘ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव ने इंडियन बैंक एसोसिएशन को हड़ताल का नोटिस दिया है। इसमें कहा गया है कि उनके सदस्यों ने 19 नवंबर को हड़ताल (Bank strike) पर जाने का प्रस्ताव रखा है।’ रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए और बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है।

बैंकों का कामकाज हो सकता है प्रभावित

बैंक ने स्टेटमेंट में आगे कहा, ‘यद्यपि बैंक हड़ताल के दिन बैंक ब्रांचों में सुचारू कामकाज के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, हड़ताल की स्थिति में ब्रांचेज और ऑफिसों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।’ शादी-ब्याह के इस सीजन में बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पहले ही निपटा लें जरूरी काम

19 नवंबर को शनिवार है। यह महीने का तीसरा शनिवार है। इस दिन बैंकों की छुट्टी नहीं रहती है। बैंकों की छुट्टी महीने के हर रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को होती है। 19 नवंबर को शनिवार है और उसके बाद रविवार की छुट्टी होगी। हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में नकदी की समस्या आ सकती है। अगर आप असुविधा से बचना चाहते हैं, तो एक दिन पहले ही एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई काम है, तो उसे भी एक दिन पहले निपटाना सही रहेगा।
navbharat times
Bank of Baroda interest rate: चमत्कार! बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ता किया होम लोन, जानिए किसे मिलेगा फायदा

नवंबर में बैंकों की छुट्टियां

नवंबर महीने में 10 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इस महीने के आखिरी आधे हिस्से में कुल 4 छुट्टियां हैं। आइए जानते हैं कि ये कौन कौन-सी हैं।

20 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

26 नवंबर 2022 : इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

23 नवंबर 2022 : इस दिन सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।



Source link