Amrapali संग नहीं Anjana Singh को खुलेआम प्यार और किस करते दिखें Nirahua, इंटरनेट पर मची सनसनी – Times Bull

image 6 4


Nirahua – Anjana Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) ने इस समय सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाया हुआ है। अंजना सिंह के गाने इन दिनों लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड करते हुए दिख रहे हैं। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की जानी – मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।




अंजना सिंह की जोड़ी को निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है। निरहुआ और अंजना सिंह को लोग हमेशा एक साथ बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। इसी बीच भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अंजना सिंह का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। इस गाने में निरहुआ अपनी पत्नी अंजना सिंह संग रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।




निरहुआ और अंजना सिंह का गाना ‘apna Chehara Aaine Me Dekhati Kyun’ एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में अंजना सिंह साड़ी में बेहद ही प्यारी दिख रही हैं। गाने में निरहुआ एक्ट्रेस अंजना सिंह को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहे होते हैं। फिर बीच रास्ते में ही निरहुआ को अपनी पत्नी पर प्यार आने लग जाता है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘Vardi Wala Gunda’ का है। अंजना सिंह के इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को Roop Kumar Rathod ने अपनी आवाज दी है।

 

जबकि गाने के बोल Vinay Bihari ने लिखा है और म्यूजिक Madhukar Anand ने दिया है। फिल्म के डायरेक्टर Ahmad Farog Siggiki जी हैं। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे।



Source link