नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस के गाने आये दिन इंटरनेट पर तबाही मचाते रहते हैं। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आये दिन अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी इंडस्टी में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को आज भी सबसे अधिक पसंद किया जाता है। दोनों को एक साथ देखने के लिए दर्शक बेकाबू रहते हैं।
लेकिन, इस समय आम्रपाली दुबे की एक ऐसी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जायेंगे। इस फोटो में आम्रपाली दुल्हन के लिबास में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ नजर आ रही हैं। फोटो देखकर यह कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस अरविंद अकेला कल्लू संग शादी करती हुईं नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद निरहुआ के फैंस को जोर का झटका जरूर लग सकता है।
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दुल्हन का लिबास पहने हुए शादी के मंडप में नजर आ रहे है। जबकि अरविंद अकेला कल्लू एक्ट्रेस को पीछे से पकड़कर फेरे की एक रस्म को पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस अब यह सोच रहे हैं कि अब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का क्या होगा?
वैसे आपको वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई बता दें कि असल जिंदगी में दोनों ने शादी नहीं रचाई है, बल्कि आम्रपाली दुबे और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘शादी मुबारक’ (Shaadi Mbarak ) का यह एक सीन है, जिसमें दोनों शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे एक ग्रैजुएट जिला टॉपर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं अरविंद कल्लू 10वीं फेल शख्स की भूमिका में नजर आएंगे। शादी हो जाने के बाद एक्ट्रेस को पता चलता है कि कल्लू तो 10वीं फेल हैं, जिसके बाद घर में विवाद चीड़ जाता है।
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अभी तक शादी नहीं की है, कुछ लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने निरहुआ की वजह से शादी नहीं की है। वो निरहुआ से प्यार करती हैं, लेकिन दिनेश लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।