बॉलीवुड की इन फिल्मों में है सबसे लंबे गाने अमिताभ की मूवी ने तोड़ा रिकॉर्ड

03 05 2023 longest song of bollywood og


Longest Song Of Bollywood: कई बॉलीवुड फिल्में अपनी कहानियों की वजह से हिट हो जाती हैं तो कई फिल्मों के गाने लोगों को दिल जीत लेते हैं। बॉलीवुड में अब तक ऐसी कई फिल्में आ चुकी हैं, जो सिर्फ अपने गानों की वजह से हिट हुई हैं। हर फिल्म में गानों का होना काफी जरूरी माना जाता है। पहले की फिल्मों में सिर्फ गाने से ही पता चल जाता था कि फिल्म की कहानी क्या होगी। इन गानों के कारण कई संगीतकारों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वहीं गानों की लंबाई की बात करें तो आम तौर पर गाने 5 मिनट के होते हैं, लेकिन कई ऐसे गाने हैं जो लगभग 15 से 20 मिनट तक के हैं और उन गानों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों का टाइटल सॉन्ग 14 मिनट 29 सेकंड का था। ये बॉलीवुड का सबसे लंबा गाना माना जाता है। गाने को समीर ने लिखा था। वहीं इसे अनु मलिक ने संगीत दिया था। सोनू निगम और उदित नारायण ने इसे अपनी आवाज दी थी।

हम साथ-साथ है

हम साथ-साथ हैं फिल्म का गाना सुनो जी दुल्हन एक बात सुनो ती भी लंबे गानों की लिस्ट में शामिल है। इस गाने की लंबाई 12 मिनट 11 सेकंड है। राजश्री प्रोडक्शन के इस गाने को कई गायकों ने अपनी आवाज दी है। इसके जरिए प्रतिमा राॅय, उदित नारायण, सोनू निगम, रूप कुमार राठौर और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी है।

मुझसे दोस्ती करोगे

मुझसे दोस्ती करोगे फिल्म का अंताक्षरी साॅन्ग भी काफी लंबा था। ये 12 मिनट 9 सेकंड का था। इसे लता मंगेशकर, उदित नारायण, सोनू निगम और पामेला चोपड़ा ने गाया था। इसके लिरिक्स आनंद बक्शी के थे। फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर , रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा थे।

एलओसी कारगिल

एलओसी कारगिल एक देशभक्ति फिल्म है। 12 दिसंबर 2003 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया, लेकिन इसके गाने काफी हिट हुए थे। मैं कहीं भी रहूं, हर कदम हर घड़ी 12 मिनट 18 सेकंड का लंबा गाना था। इस गाने को सोनू निगम, उदित नारायण, रूप कुमार राठौड़, हरिहरन और सुखविंदर सिंह ने गाया था।

बॉर्डर

देशभक्ति फिल्म बॉर्डर काफी हिट रही थी, साथ ही इसके गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। आज भी इस फिल्म का गाना संदेशे आते हैं खूब सुना जाता है। ये गाना 10 मिनट 7 सेकंड का गाना है। इस गाने को कई अवाॅर्ड भी मिले हैं। गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZPFnsDQsmf8

Posted By: Ekta Sharma

मनोरंजन
मनोरंजन



Source link