Anand Mahindra: फोटो पर एक शख्स ने किया ऐसा मजेदार कमेंट, गदगद हुए आनंद महिंद्रा, ईनाम में दे दिया ये ट्रक

pic


नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजेदारी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने बीते दिनों एक शेरनी (Lioness) की फोटो शेयर की थी। इसमें शेरनी अपने मुंह में कैमरा पकड़े हुए है। आनंद महिंद्रा ने इस फोटो पर लोगों से कैप्शन मांगे थे। आनंद महिंद्रा ने सबसे शानदार कैप्शन लिखने वाले को ईनाम में टॉय ट्रक देने का ऐलान किया था। 9 मई को दोपहर तीन बजे तक लोगों को कैप्शन देने थे। आज आनंद महिंद्रा ने इसके विनर की घोषणा की है। फोटो पर भेजे गए तमाम कैप्शन में से आनंद महिंद्रा को यह कैप्शन काफी पसंद आया है। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स की जमकर तारीफ की है। लोगों को भी यह कैप्शन काफी पसंद आ रहा है।

इस शख्स को मिला ईनाम

आनंद महिंद्रा ने ने लिखा है कि उन्होंने काफी समय से कैप्शन नहीं पूछे थे। उन्होंने लिखा की इस शेरनी की फोटो के लिए अपने कैप्शन भेजें। जिसका कैप्शन सबसे अच्छा होगा उसे ईनाम में एक टॉय ट्रक दिया जाएगा। इस ट्रक का वीडियो राइट साइड में दिखाया गया है। मंगलवार 9 मई को दोपहर तीन बजे तक अपने कैप्शन भेजें। इस फोटो पर निमिश दुबे नाम के शख्स से “Say ‘cheese.’ Or I will say ‘lunch” कैप्शन लिखा था। यह कैप्शन आनंद महिंद्रा को सबसे ज्यादा पसंद आया है।

सुराही के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने सुराही का भी एक मजेदार फोटो शेयर किया है। इस फोटो पर इस फोटो में आनंद महिंद्रा ने सुराही की तुलना फ्रिज से की है। फोटो के नीचे दोनों की क्वालिटी, खर्च और मेंटिनेंस सहित कई बातों का जिक्र किया गया है। फोटो में एक तरफ सुराही दिख रही है। वहीं दूसरी ओर फ्रिज दिख रहा है। ट्वीट के मुताबिक, सुराही जहां सिर्फ 200 रुपये में आती है। वहीं फ्रिज के लिए करीब 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सुराही को जिंदगी भर इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि फ्रिज 7 से 15 साल तक चलता है। मेंटिनेंस भी सुराही में न के बराबर है, जबकि फ्रिज के मेंटिनेंस पर मोटा पैसा खर्च करना पड़ता है। इसमें बिजली की खपत भी कम होती है। यह जेब पर भारी पड़ती है।



Source link