7th Pay Commission: हुआ कंफर्म! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इतने हजार रुपये की बढ़ोतरी – Times Bull

7th pay commission 4


नई दिल्लीः केंद्री की मोदी सरकार अब किसी भी दिन देश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को तगड़ी सौगात दे सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचरियों के डीए में बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद सैलरी में ठीक ठाक इजाफा देखने को मिलेगा।

सरकार कर्मचारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकते है, जो बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में केंद्रयी कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा मिल रहा है। अगर आप डीए बढ़ाया जाताा है तो इसकी दरें जनवरी से लागू मानी जाएंगी, जिसकी किस्त जुलाई तक आ सकती है। सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐसा नोटिस जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिल रही है।

सैलरी में होगी इनती बढ़ोतरी

मोदी सरकार जल्द ही सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, डीए की राशि में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढो़तरी की जानी संभव मानी जा रही है, जो बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में 38 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।

वैसे भी सरकार कर्मचारियों के डीए में हर साल दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अब कर्मचारियों के वेतन में लगभग 10,800 रुपये का इजाफा होना संभव माना जा रहा है। यह राशि 18,000 रुपये के मूल वेतन और 56,900 रुपये पर इजाफा होगा।

डीए एरियर पर आया बड़ा फैसल

लंबे समय से डीए एरियर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनधारियों को केंद्र सरकार ने एक बड़ा झटका दिया है। सरकार ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि साल 2020 से जून 2021 तक पेंडिंग डीए एरियर की राशि खाते में नहीं डाली जाएगी। इसकी वजह सरकार ने उस समय कोरोना के चलते हानि को बताया है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों 18 महीने के डीए एरियर की डिमांड लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन सरकार की ओर से कोई आवश्वासन नहीं दिया जा रहा है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के मंसूबों को बड़ा झटका जरूर लगा है



Source link