2024 Mahindra XUV700 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

8t276qlo 2024 mahindra


Mahindra ने 2024 Mahindra XUV700 को लॉन्च कर दिया है। नई एसयूवी AX7 और AX7L वेरिएंट में ऑप्शनल कैप्टन सीट्स के साथ आती है। नए AX7L वेरिएंट में मेमोरी के साथ वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ORVM) को मेमोरी फंक्शन के साथ कस्टम सीट प्रोफाइल से जोड़ा गया है। आइए 2024 Mahindra XUV700 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2024 Mahindra XUV700 की कीमत

कीमत की बात की जाए तो 2024 Mahindra XUV700 के एमएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। वहीं AX3 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.39 लाख रुपये है, AX5 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.69 लाख रुपये है, AX7 की एक्स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7L की एक्स शोरूम कीमत 23.99 लाख रुपये है।

2024 Mahindra XUV700 के फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा की एसयूवी का डिजाइन पहले जैसा ही है, इसमें नया नेपोली ब्लैक कलर मिलता है, जिसमें ब्लैक रूफ रेल्स, ग्रिल और एलॉय शामिल हैं। एयर वेंट और सेंट्रल कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश के साथ-साथ AX7 और AX7L के लिए ऑप्शनल ड्यूल-टोन एक्सटीरियर शामिल हैं।

फीचर्स के मामले में 2024 XUV700 में एड्रेनॉक्स सूट है, जिसमें 83 कनेक्टेड कार फीचर्स, फर्मवेयर ओवर-द-एयर (FOTA) अपडेट और सर्विस अपडेट के लिए प्रोग्नोसिस फीचर शामिल हैं। कंपनी ने व्हीकल टेक्नोलॉजी संबंधित सवालों के जवाब के लिए ‘ASK Mahindra’ नाम से एक नई कंसीयज सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के जरिए कंपनी ग्राहकों को उनके व्हीकल से संबंधित मामले में इंस्टेंट सपोर्ट और गाइडेंस प्रदान करना है। महिंद्रा ने XUV700 में इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया है, हालांकि कुछ फीचर्स नए शामिल किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link