देश में कौन सी वंदे भारत है सबसे हिट

pic


Vande Bharat: अभी तक देश में कुल 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रहे हैं। लेकिन इन सबमें यात्रियों की भीड़ नहीं है। कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस में तो आकुपेंसी लेवल 100 फीसदी से भी ज्यादा है। लेकिन कुछ में पर्याप्त पैसेंजर भी नहीं मिल रहे हैं। यह जानकारी रेल मंत्रालय से मिली है।

कौन सी वंदे भारत सुपर हिट

कौन सी वंदे भारत सुपर हिट

देश में पहली वंदे भारत की शुरुआत नई दिल्ली से वाराणसी के रूट पर हुई थी। लेकिन देश में सबसे ज्यादा पैसेंजर वाला वंदे भारत 20902 गांधीनगर कैपिटल मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस है। अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 के बीच इस ट्रेन में एवरेज आक्युपेंसी 128.7 फीसदी की थी। वहीं 20901 मुंबई गांधी नगर कैपिटल वंदे भारत में इस दौरान 126.6 फीसदी की एवरेज आक्युपेंसी रही। देश की दूसरी सबसे लद कर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 22435 वाराणसी ​नई दिल्ली वंदे भारत है। चालू वर्ष के दौरान इस ट्रेन में फरवरी तक 126.3 फीसदी की आक्युपेंसी थी। वहीं नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले 22436 वंदे भारत की आक्युपेंसी 122 फीसदी थी।

ये भी कम नहीं

ये भी कम नहीं

सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली 20834 वंदे भारत की एवरेज आक्युपेंसी 123 फीसदी रही है। वहीं विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली 20833 की एवरेज आक्युपेंसी 106 फीसदी रही है। नई दिल्ली से कटड़ा के बीच चलने वाली 22439 वंदे भारत एक्सप्रेस भी यात्रियों को आकर्षित करने में कुछ कम नहीं है। इसमें अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक 106.9 फीसदी की एवरेज आक्युपेंसी थी। कटड़ा से नई दिल्ली आने वाली 22440 वंदे भारत की एवरेज आक्युपेंसी 105.4 फीसदी रही थी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली 22301 वंदे भारत 103.2 फीसदी की एवरेज आक्युपेंसी से चल रही है वहीं न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जाने वाली 22302 वंदे भारत की एवरेज आक्युपेंसी 101.3 फीसदी है।

बिलासपुर नागपुर वंदे भारत में यात्रियों का टोटा

बिलासपुर नागपुर वंदे भारत में यात्रियों का टोटा

रेलवे ने छत्तीगढ़ के बिलासपुर से महाराष्ट्र के नागपुर के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस चला तो दिया है, लेकिन इसमें पैसेंजर्स का टोटा है। 20825 बिासपुर नागपुर वंदे भारत में अप्रैल 2022 से ​फरवरी 2023 के बीच एवरेज आक्युपेंसी 54.1 फीसदी रही है। वहीं, नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली 20826 वंदे भारत की एवरेज आक्युपेंसी 51.6 फीसदी रही है। छत्रपति शिवाजी मुंबई टर्मिनस से साईंनगर शिरडी के बीच चलने वाली 22223 और 22224 वंदे भारत की औसत आक्युपेंसी क्रमश: 78.4 और 75.3 फीसदी की एवरेज आक्युपेंसी है।

हिमाचल जाने वाली वंदे भारत में भी कम पैसेंजर

हिमाचल जाने वाली वंदे भारत में भी कम पैसेंजर

नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए अम्ब अंदौरा के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई है। इन दोनों स्टेशनों के बीच चलने वाली 22447 और 22448 वंदे भारत में क्रमश: 79 और 57.4 फीसदी की एवरेज आक्युपेंसी रही है। एमजीआर चेन्नई से मैसूर के बीच चलने वाली 20607 और 20608 वंदे भारत एक्सप्रेस में क्रमश: 77.2 और 67.4 फीसदी की एवरेज आक्युपेंसी रही है। महाराष्ट्र में सोलापुर से छत्रपति शिवाजी मुंबई टर्मिनस के बीच चलने वाली 22225 और 22226 वंदे भारत एक्सप्रेस की एवरेज आक्युपेंसी क्रमश: 81.3 और 90.3 फीसदी है।



Source link