MS Dhoni: IPL से कब रिटायरमेंट लेंगे दिग्गज धोनी, खुद ऐलान कर खोला बड़ा राज

16831092201034065 india ipl cricket 86527


MS Dhoni- India TV Hindi

Image Source : AP
MS Dhoni

MS Dhoni: IPL 2023 के 45वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने किया है। धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही सीएसके की टीम ने चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। सभी ये मानकर चल रहे हैं कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। टॉस के समय  उन्होंने अपने संन्यास लेने के बारे में भी बड़ा खुलासा किया है। 

धोनी ने दिया बड़ा बयान 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के समय कहा कि यह सभी जानते हैं कि विकेट कवर के नीचे था। यह थोड़ा कठिन लग रहा है। इसलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। आपको दूसरी परिस्थितियों को भी देखना होगा। दीपक चाहर फिट हैं और वह टीम में वापसी कर रहे हैं। धोनी से जब यह सवाल किया गया कि क्या वह फेयरवेल का आनंद ले रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आपने फैसला किया है कि मेरा यह आखिरी आईपीएल है। मैंने नहीं। फिर वह हंसने लगते हैं। 

सीएसके को जिताए कई मैच 

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत और शातिर दिमाग से सीएसके की टीम को कई मैच जिताए हैं। वह DRS लेने के बड़े महारथी हैं। उन्होंने आईपीएल के 220 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 120 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 90 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। धोनी की कप्तानी में ही सीएसके की टीम ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। 

आखिरी ओवर्स में करते हैं विस्फोटक बैटिंग 

महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। वह आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 20वें ओवर में 59 छक्के लगाए हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें। उन्होंने आईपीएल के 243 मैचों में 5052 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link